फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   590 new teachers in lalitpur

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की होगी कमी दूर

Tue, 02 Jun 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
590 new teachers in lalitpur
ललितपुर। शासन द्वारा भर्ती किए गए 69,000 सहायक अध्यापक में से ललितपुर जनपद को 590 शिक्षकों के पद आवंटित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ होने जा रही है। विभागीय अफसरों ने चयनित अभ्यर्थियों को बंद और एकल विद्यालयों में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जिससे चिह्नित स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

जनपद में पंद्रह सौ परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें से अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। कई विद्यालयों में छात्रांकन के सापेक्ष पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं तो कुछ विद्यालय शिक्षकों के अभाव में बंद हैं। इस स्थिति में ऐसे विद्यालयों में शिक्षा का वातावरण तैयार नहीं हो पा रहा है। विभाग में लंबे समय के बाद शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है। इससे पहले की भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में हैं। इसे ध्यान में रखकर विभागीय अफसर फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। शासन से आवंटित पदों को भरने के लिए बंद, एकल और अधिक छात्रांकन वाले विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है, इससे उनमें नवीन शिक्षकों को नियुक्त किया जा सके। इस समय जिले में 23 बंद एवं 253 विद्यालय एकल व्यवस्था में हैं। उधर, बीएसए रामप्रवेश ने तीन, चार व पांच जून को जीआईसी में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए कुल 11 टीमों का गठन किया है। शिकायत प्रकोष्ठ में खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा के साथ वरिष्ठ सहायक विश्वमोहन सक्सेना, ज्ञानेंद्र राजपूत, जिला समन्वयक कपिल दुबे को लगाया गया है।
विज्ञापन

अभिलेख जांचेंगे एआरपी
काउंसलिंग के दौरान अभिलेखों को जांचने का जिम्मा कई शिक्षकों के साथ कुछ एआरपी को भी सौंपा गया है।
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
चयनित अभ्यर्थियों को अंक पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, सौ रुपये का नोटरी शपथ पत्र, शिक्षा मित्र पद पर प्रथम नियुक्ति पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और दिव्यांग प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांउसलिंग में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है। अभ्यर्थी को अपने साथ सैनिटाइजर, पानी व भोजन का स्वयं इंतजाम करना होगा।
- रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed