फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   56 village, electric cut, 26 hours

बानपुर बिजली घर के 56 गांव की बिजली रही 26 घंटे ठप

Wed, 28 Jul 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
56 village, electric cut, 26 hours
electricity bulb.jpg - फोटो : electricity bulb.jpg
ललितपुर। महरौनी से बानपुर सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बानपुर क्षेत्र के 56 गांव में 26 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते ग्रामीणों को बिना बिजली के सोमवार की शाम से मंगलवार की शाम तक उमस भरी गर्मी में और जरूरी काम के लिए परेशान होना पड़ा। 26 घंटे बाद लाइन को दुरुस्त किया गया। इसके बाद मंगलवार की शाम को सवा सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
विज्ञापन

महरौनी स्थित 132 केवी सब स्टेशन से बानपुर सब स्टेशन के लिए 33 केवी लाइन बिछाई गई है। सोमवार की शाम को 4.10 बजे महरौनी से बानपुर के मध्य निकली उक्त 33 केवी हाईटेंशन लाइन में खराब मौसम के कारण फाल्ट आ गया। जिस पर विद्युत अभियंता एवं उनकी टीम द्वारा हाइटेंशन लाइन के कुछ जगहों पर इंसुलेटर बर्स्ट मिले, जिस पर उन्हें बदल दिया गया, लेकिन रातभर पेट्रोलिंग करने के बाद भी लाइन में फॉल्ट को नहीं खोजा जा सका। इसके बाद सुबह होने पर फिर से पेट्रोलिंग की गई, लेकिन दोपहर तक भी लाइन के फाल्ट को नहीं खोजा सका। इसकी जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी समेत तमाम अधिकारी पेट्रोलिंग वाले स्थान पर पहुंच गए और स्थिति जानी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आखिरकार र्हाईटेंशन 33 केवी लाइन में फॉल्ट मिल ही गया और 26 घंटे बाद मंगलवार की देर शाम को लगभग सवा सात बजे बानपुर विद्युत सब स्टेशन से फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के कारण इस सब स्टेशन से जुड़े बानपुर फीडर के 12 गांव, कैलगुंवा फीडर के 21 गांव, सूूरी फीडर के 21 गांव एवं चकौरा फीडर के दो गांव के उपभोक्ताओं को दो दिन से लगातार 26 घंटे तक बिजली नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महरौनी से बानपुर सब स्टेशन की 33 केवी हैवी लाइन में फाल्ट आया था, फाल्ट को सुधारने के बाद अब बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
-आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed