{"_id":"601474568ebc3ef7c65807fd","slug":"56-examination-centre-list-released-lalitpur-news-jhs187252761","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनाए गए 56 परीक्षा केंद्र, मांगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनाए गए 56 परीक्षा केंद्र, मांगी आपत्ति
विज्ञापन
education.jpeg
- फोटो : education.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 12 नए केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस तरह जिले में कुल 56 सेंटरों की सूची जारी की गई है। जिन पर विद्यालयों से 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सूची कार्यालय में चस्पा कर दी गई है। इसके बाद फाइनल सूची बनाई जाएगी। हाईस्कूल में अबकी 20,005 और इंटरमीडिएट में 14805 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।
इस बार कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कोविड नियमों के मुताबिक, एक कक्ष में 20 से 25 छात्रों को बैठाया जाएगा और छात्रों के बीच की दूरी छह फुट होगी। जिस वजह से केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। पिछले वर्ष 48 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं, अब परीक्षा 56 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, केंद्रों की सूची अभी फाइनल होना बाकी है। अंनतिम सूची पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निराकरण के उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर परीक्षा केंद्रों का सही निर्धारण कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची कार्यालय में चस्पा की गई है। 30 जनवरी तक विद्यालयों से आपत्तियां मांगी जा रही हैं। इनका निराकरण करते हुए सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सुविधायुक्त कई केंद्र सूची से हटे
पिछले वर्ष की परीक्षा के दौरान चयनित केंद्रों को सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं से लैस किया था। इनमें से आठ केंद्रों की सुविधाओं को दरकिनार करते हुए उसकी जगह नए केंद्र बना दिए गए। वर्तमान में चिह्नित 56 में से पांच केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिससे ऐसे सेंटरों के हटने की संभावना बनी हुई है। फाइनल सूची जारी होने पर सही स्थिति सामने आ पाएगी।