{"_id":"5b997c81867a557f58788b37","slug":"51536785537-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल को प्रदेश में कायाकल्प का सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल को प्रदेश में कायाकल्प का सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल को प्रदेश में कायाकल्प का सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार
सीएचसी में तालबेहट और पीएचसी में बिरधा को मिला सांत्वना पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण व स्वच्छता को बढ़ावा देने के किए गए मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कायाकल्प पुरस्कार मिला है। वहीं, मंडल में सीएचसी में तालबेहट और पीएचसी में बिरधा को भी सांत्वना पुरस्कार मिला।
लखनऊ में आयोजित कायाकल्प अभिनंदन समारोह में कायाकल्प अवॉर्ड योजना में राज्य स्तर पर झांसी मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार जीते। प्रदेश में 2017-18 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर झांसी मंडल ने कुल मिलाकर 13 अवार्ड प्राप्त किए हैं। जिला स्तरीय चिकित्सालय श्रेणी में मंडल के जिला महिला अस्पताल ललितपुर ने राज्य में 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्तकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सिद्धार्थ नाथ सिंह व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में मंडल के सीएचसी अवार्ड प्राप्त करने में सीएचसी तालबेहट ललितपुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रेणी में मंडल के पीएचसी बिरधा ललितपुर प्रथम स्थान पर रहे। बता दें कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता एवं अच्छी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह योजना 2 मई 2015 को आरंभ की थी। इसमें एक निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों का तीन चरणों में असेस्मेंट किया जाता है। तीनों चरणों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली चिकित्सा इकाइयों को राष्ट्रीय/राज्य स्तर से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड राशि प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये तथा अन्य 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पीएचसी को 50 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है। इस अवसर पर अपर निदेशक डा. सुमन बाबू मिश्रा ,मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी डा. सुशील प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर डा. प्रताप सिंह, वरिष्ठ सलाहकार डा. राजनारायण उपस्थित रहे।
इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में मिला अवार्ड
स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया, जिसमें आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम और सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण मंडल स्तरीय टीम द्वारा किया गया।