{"_id":"5b919240867a557eae2ddb3f","slug":"51536266816-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-योगी सरकार ने दी जिले को चार सौगातें: रामरतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-योगी सरकार ने दी जिले को चार सौगातें: रामरतन
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये से बनेगी सड़कें
योगी सरकार ने दी जिले को चार सौगातें: रामरतन
परिवहन बस अड्डा और राजकीय डिग्री कॉलेज भी होगा स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने जिले को चार सौगातें दी हैं। इनके कार्य कराने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। जहां पांच करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण होगा। वहीं, राजकीय डिग्री कालेज, परिवहन बस अड्डा और योग वेलनेस सेंटर की स्थापना की जाएगी। सावरकर चौक के पास स्थित अपने कार्यालय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक वर्ष के अंदर एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त/नवीनीकृत कराया। कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। किसानों के कर्जमाफी का भी साहसिक फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री सौभाग्य हर घर बिजली योजनांतर्गत प्रदेश में लाखों लोगों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधायक का क्षेत्र में काम कराने का जिम्मा सौंपा गया है। जिले में पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण, राजकीय डिग्री कालेज, परिवहन बस अड्डा, योग वेलनेस सेंटर की स्थापना के कार्य किए जाएंगे। एक जनपद एक उत्पाद में चंदेरी साड़ी चयनित की गई है। इसमें हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। स्टेशन रोड की सड़क का निर्माण आगे तक बढ़ा दिया गया है। अब आजादचौक तक इसका निर्माण होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित समस्याओं के लिए जल्द ही स्टेयरिंग कमेटी की बैठक होने वाली है। जिसमें अन्ना पशुओं के विचरण की समस्या को भी रखा गया है।
नगर पालिका के कामों से असंतुष्ट विधायक
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नगर पालिका परिषद के कर्मियों पर नियंत्रण नहीं दिख रहा है। दोनों के मध्य चल रहे झगड़े को भी निपटाने का प्रयास किया है। इस संबंध में कई बार अध्यक्ष व ईओ को आगाह कर चुके हैं। उनसे स्पष्ट कह दिया गया है कि वह रवैया सुधार लें, वरना अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ कार्रवाई कराने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने पालिका के कामों के आधार पर शून्य अंक प्रदान किया। पालिका के पास बजट की कमी को सिरे से खारिज कर दिया। यह तो काम नहीं करने के बहाने हैं। सरकार का स्पष्ट मत है कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। पुरानी तहसील के पास चोक पुलिया पर कहा कि यदि नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण नहीं करा रही है तो वह विधायक निधि से इसे पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
बीएसए के खिलाफ डीएम को लिखा पत्र
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने में परेशान किया है। इसकी जांच के लिए डीएम मानवेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। भ्रष्टाचार के मामले में सरकार सख्त है।