फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बदलते मौसम ने बढ़ाई मौसमी बीमारियां

बदलते मौसम ने बढ़ाई मौसमी बीमारियां

Wed, 15 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम ने बढ़ाई मौसमी बीमारियां
मौसमी बीमारियों ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन


ललितपुर। बारिश के थमते ही शहर में मौसमी बीमारियों ने पैर पसार दिए हैं। अस्पतालों में मरीजों की लग रही भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को अकेले जिला अस्पताल में 1438 मरीज उपचार कराने पहुंचे। वहीं, निजी क्लीनिकों में भी मरीजों का तांता लगा हुआ है। इनमें बुखार, श्वांस व इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ऐसी बीमारियां पनप रहीं हैं।

बारिश के मौसम में गंदे पानी की आपूर्ति होने से कई बीमारियां पनपने लगती हैं। वहीं, मच्छर जनित रोग भी पैर पसार लेते हैं। वर्तमान में कड़क धूप निकलने लगी है। इसी बीच में कभी-कभार हल्की बूंदे भी पड़ जाती हैं। इस बदले मौसम में वायरल बुखार, डायरिया, पीलिया आदि शिकायत लोगों में देखी जा रही है। इससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगने लगी है। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने वालों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को ओपीडी में उपचार कराने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पवन सूद का कहना है कि मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियां फैलने लगतीं हैं। वहीं, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि मौसम हो रहे परिवर्तन से मलेरिया, टाइफाईड, पीलिया, डायरिया, वायरल जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत की मरीजों की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 634 महिलाएं व 774 पुरुष आए। वहीं, शहर के निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। इसके अलावा रक्त परीक्षण कराने के लिए प्रयोगशालाओं में मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed