{"_id":"5ac931e84f1c1bee618b617e","slug":"51523134952-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी: मड़ावरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी: मड़ावरा
Updated Wed, 02 May 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
आंधी से बिजली के तार टूटे, घरों के छान छप्पर भी उडे़
विद्युत और पेयजल आपूर्ति रही ठप, आवागमन रहा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
सैदपुर (ललितपुर)। सोमवार शाम लगभग एक घंटे लगातार चली तेज आंधी से आम आदमी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आंधी से जहां कई पेड़ धराशायी हो गए, वहीं बिजली के तार भी टूट कर गिर गए। ग्रामीणों के टीनशेड और कच्चे मकानों के छान छप्पर उड़ गए।
सोमवार की शाम को तेज आंधी चलने लगी हवा का रुख तेज होने से कई पेड़ धराशायी हो गए, ग्रामीणों के टीनशेड छान छप्पर उड़ गए, कुछ पेड़ विद्युत लाईन पर गिर गए, जिससेे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। बीते शनिवार को आंधी चलने के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे सैदपुर क्षेत्र में 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रही थी। 30 अप्रैल दिन सोमवार को कस्बा सैदपुर के कुछ मुहल्लों और आसपास के कुछ गांव में 24 घंटे बाद मंगलवार साम को विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, जिन ग्रामीणों के यहां इंगेजमेंट, तिलकोत्सव, एंव शादी समारोह में लगे टैंट एंव पंडाल उखड़ गये। वहीं, कस्बा सैदपुर निवासी गंगा प्रसाद श्रीवास्तव और सरदकांत खरे को भी आंधी की वजह से सीमेंट की चादर टूट कर ऊपर गिरने से चोटें आई है। जिन ग्रामीणों के घर पर मांगलिक कार्यक्रम थे उन कार्यक्रमों में धूल भरी आंधी की वजह से काफी ब्यवधान आया, समय पर प्रीतभोज नहीं हो सका। भोजन पानी और अन्य खाद्य सामग्री में धूल भरजाने से खराब हो गई, लगभग एक घंटे तक चली आंधी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । रही सही कसर कुछ देर के लिए हुयी बारिश ने पूरी कर दी। बारिश की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, आंधी की वजह से देशी आम के फलों को काफी नुकसान हुआ है। लगभग 75 फीसदी आम की फसल आंधी की भेंट चढ़ गई।