फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वेतन वृद्घि व अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना प्रदर्शन

वेतन वृद्घि व अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना प्रदर्शन

Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वेतन वृद्घि व अन्य मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना प्रदर्शन
दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
विज्ञापन

ललितपुर।
राजस्व संग्रह अमीन संघ उप्र ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चिकालीन हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण ने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उपाध्यक्ष वेद प्रकाश साहू ने कहा कि अमीन शासन के राजस्व का खजाना भरने का कार्य करते हैं। साथ ही कहा कि शासन द्वारा शीघ्र ही मांगों को पूरा किया जाएगा। मांगों में बताया कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए, उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रिमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रुप से की जाए। इस दौरान रामसेवक साहू, दशरथ प्रसाद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, अनिल कुमार चौबे, अच्छेलाल, रामसेवक दोहरे, रामनारायण साहू, राजेश तिवारी, विश्वनाथ शर्मा, हरिकृष्ण, रामदयाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed