Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   500 CM residences will be built in the district.

Lalitpur News: जिले में बनाए जाएंगे 500 सीएम आवास

Fri, 19 Dec 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
500 CM residences will be built in the district.
- आगामी 23 दिसंबर से शुरू कराया जाएगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक साथ 500 सीएम आवास का निर्माण कार्य कराने की योजना तैयार की जा रही है, आगामी 23 दिसंबर को यह आवास निर्मित कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में एक साथ 500 मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बताते चलें कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1602 सीएम आवास का लक्ष्य निर्धारित किया है, इनमें से 500 आवास एक साथ निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी के खाते में एक लाख 20 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस योजना का संचालन इस दौरान प्रदेश में वर्ष 2019-20 से किया गया था, इसके लिए जनपद में अभी तक इस योजना के तहत 6636 आवास निर्मित कराए जा चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश यह देखा गया है कि लाभार्थियों के खातों में धनराशि तो डाल दी जाती है। लेकिन उनके आवास निर्मित नहीं होते हैं। इसका प्रमुख एक कारण यह भी होता है, अलग-अलग समय में अलग ग्राम पंचायतों व विकासखंड में कार्ययोजना तैयार धनराशि भेजी जाती है। जिस पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। इन आवासों को नियमित तरीके से कार्य चले और समय से यह पूर्ण हों। इसके लिए जिला प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है। एक साथ 500 लाभार्थियों के खातों में धनराशि डालकर इन आवासों को निर्माण कराया जाएगा। जिसकी निगरानी विकासखंड व जिला मुख्यालय के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में निर्मित हो चुके हैं यह आवास
विकासखंड का नाम- निर्मित आवास
बार - 918
बिरधा - 1179
जखौरा- 1136
मड़ावरा- 1229
महरौनी- 616
तालबेहट- 1558
-----------------------------------------
जिले में एक साथ ग्रामीण इलाकों में 500 सीएम आवास के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। 23 दिसंबर को एक साथ छह ब्लॉकों के लाभार्थी के खातों में धनराशि डालकर कार्य कराया जाएगा। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed