{"_id":"58e3f0034f1c1b4c3e5b620d","slug":"49-couples-said-kubool-kabul-kabul","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 जोड़ों ने कहा ‘कुबूल, कुबूल, कुबूल’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 जोड़ों ने कहा ‘कुबूल, कुबूल, कुबूल’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
nikah
- फोटो : demo
हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह पर चल रहे उर्स मेले के अंतिम दिन सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ। इसमें 49 जोड़ों को मुस्लिम रीति-रिवाज से बाबा के दरबार में पेश इमाम के अलावा अन्य इमामों ने निकाह करवाया।
इससे पहले उर्स के चौथे दिन सोमवार को मशहूर कव्वाल अनवर जानी ने शानदार कार्यक्रम पेश किया। शुरूआत उर्स कमेटि सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने कव्वालों के इस्तकबाल से किया। अनवर जानी ने खुदा-ए-पाक की याद में नात-ए-पाक पढ़ी। उन्होंने पढ़ा हम नवी के घर के उजाले हैं, हम औलिया अल्लाह के पाले हैं, दुनिया से हम नहीं डरते हैं, हम अली के चाहने वाले हैं। इसे लोगों ने खूब सराहा।
मंगलवार को उर्स के पांचवें दिन दरगाह परिसर में इज्तिमाई शादियों के लिए पंजीकृत किये गये जोड़े अपने रिश्तेदारों के साथ मौजूद थे। इस दौरान 49 जोड़ों का शरीअत के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया। पहले दोनों ही पक्षों की रजामंदी के लिए काजियों ने निकाह की कुबूलबंदी करवाई। जैसे ही वधु पक्ष की ओर से कुबूल की आवाज सुनायी दी और मेहर के अलावा अन्य परंपरागत विवाह की तैयारियाँ शुरू हुईं। दरगाह परिसर में नये जोड़ों तथा उनके नये जीवन को खुशामदीद कहने के लिए आये रिश्तेदारों का मजमा लगा रहा। इसके अलावा कमेटी की ओर से जोड़ों को उपहार भी दिए गए। जोड़े नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों समेत टीकमगढ़, झांसी, जालौन, भोपाल, सागर, दमोह, मुंगावली, राहतगढ़, शिवुपुरी, बीना आदि से आये। उन्होंने बाबा सदनशाह की पवित्र दरगाह पर माथा टेककर अपने दांपत्य जीवन को कुशल व सानंद संपन्न संचालित रखने के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला, अंजुमन सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटि सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश कुमार सुड़ेले, शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम, हाजी साबिर अली, नवाब बख्श, कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा, अब्दुल रहमान कल्ला, पत्रकार अबरार अली, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम, जुनैद अंसारी, मास्टर शफीक, कलीम खान आदि मौजूद रहे। संचालन जनरल सेक्रेटरी अजीज कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने टेका बाबा के दर पर माथा, चढ़ाई चादर
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के नेतृत्व में बाबा सदन के आस्ताने पर पहुंच माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बाबा के दर पर माथा टेकर देश में अमन-चैन के लिए दुआएं की। तत्पश्चात सभी पदाधिकारी मंच पर पहुंचे। यहाँ कमिटि पदाधिकारियों द्वारा विधायक रामरतन कुशवाहा, महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ के पुत्र चन्द्रशेखर पंथ, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, साँसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, हरीओम निरंजन समेत अन्य भाजपाइयों का स्वागत किया गया।
कमेटि ने सहयोगियों का किया सम्मान
ललितपुर। पांच दिवसीय उर्स सफलता से पूर्ण होने के बाद कमेटी ने सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया। संरक्षक सुजान सिंह बुंदेला ने उर्स का पूरा आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रशासनिक, पुलिस व अन्य सहयोगियों का इस्तकबाल किया गया। अंजुमन सदर असलम कुरैशी व उर्स कमेटि सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने दुकान व चंदा कमेटि के अलावा अन्य पदाधिकारियों को गले में साल व मैडल पहनाकर इस्तकबाल किया गया।