फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   47,44,900 saplings were planted in the district as against 46,94,900

जिले में 46,94,900 के सापेक्ष 47,44,900 पौधों का रोपण हुआ

Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
47,44,900 saplings were planted in the district as against 46,94,900
ललितपुर। जिले में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 46,94,900 के सापेक्ष 47,44,900 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप एवं सचिव, वित्त/नोडल अधिकारी वृहद पौधरोपण गुर्राला श्रीनिवासुलु (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत आरक्षित वन ब्लॉक चौरसील, विकास खंड जखौरा एवं चांदपुर वन ब्लाक में किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने ललितर रेंज के चौंरसिल वन ब्लाक में पीपल के पौध का रोपण किया, इसके उपरांत उन्होंने चमरूआ रोपावनी-2017 एवं गत वर्षो में किए गए पौधरोपणों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी वित्त सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलू द्वारा ललितपुर रेंज के चांदपुर वन ब्लाक में आंवला का पौध रोपण कर शुभारंभ किया गया। नोडल अधिकारी ने मानिक चौक वन ब्लाक में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधरोपण का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने कंजी के पौधे एवं ग्राम कपासी में अमरूद का पौध रोपित किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में बाल वन की स्थापना की गई, जिसमें बच्चों द्वारा पौधों का रोपण किया गया है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य 46,94,900 के सापेक्ष 47,44,900 पौधों का रोपण किया गया है। इस प्रकार जनपद में लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। आज सरकार की सौ दिन की कार्ययोजना का लक्ष्य पूर्ण होने जा रहा है। इस बार इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि घरों में पौधा लगाने के साथ-साथ पौधे को अपने बच्चों की तरह संरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक उस व्यक्ति की भी बनती है, जिसने पौधा लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यह पौधरोपण कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। वृक्षों के रोपण से हमारा वातावरण स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि हमारे वातावरण में फैल रही प्राकृतिक विभिन्नता को दूर करने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। सभी ग्रामीण अपने घरों में सहजन का पौधा अवश्य लगाएं। यह पौधा नहीं अपितु एक औषधि है, जिसका प्रत्येक भाग हमारे लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा जनपद ललितपुर में वन विभाग एवं अन्य विभागों का कुल लक्ष्य 65,74,722 निर्धारित किया गया है, जिसमें वन विभाग को 19,59,430 पौधों का रोपण, पर्यावरण विभाग को 1,93,270 पौधे, ग्राम्य विकास विभाग को 24,86,540, राजस्व विभाग को 282800, पंचायती राज विभाग को 282800 पौधों का रोपण करना है। सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, एडीएम गुलशन कुमार, उपायुक्त मनरेगा रविनंरवीर यादव, उप जिलाधिकारी सदर मो. आवेश आदि पस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed