फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   46 children fell ill after eating food at Atal Residential School and were admitted to the medical college.

Lalitpur News: अटल आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 46 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
46 children fell ill after eating food at Atal Residential School and were admitted to the medical college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को दोपहर का भोजन करने के बाद 46 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद तीन एंबुलेंस से बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजकर भर्ती कराया गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर भोजन और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में फिलहाल कक्षा छह से 11 तक 845 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को 707 विद्यार्थी विद्यालय में मौजूद थे। दोपहर करीब 1:40 बजे मध्यावकाश के दौरान बच्चों ने कढ़ी, चावल, सब्जी और रोटी खाई। बच्चों के अनुसार खाना खाने के करीब 45 मिनट बाद कई विद्यार्थियों को चक्कर आने, नींद महसूस होने, पेट और गले में दर्द, उल्टी तथा दस्त की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जियालाल ने तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। बच्चों की संख्या अधिक होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद के निर्देश पर जिला मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भी मेडिकल टीमें विद्यालय पहुंचीं। प्राथमिक जांच के बाद 46 बच्चों को तीन एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां बाल रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आकृति यादव के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों का इलाज कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग के बजाय डिहाइड्रेशन की स्थिति सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही वार्ड की साफ-सफाई, कूलर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर ली गई थीं, जिससे बच्चों का उपचार तुरंत शुरू किया जा सका।

बॉक्स
इन बच्चों को किया गया भर्ती
ललितपुर निवासी मांशी, पलक, पूनम, नैंसी, लव राजपूत, देव राजपूत, आशिक, पृथ्वीराज, अनुज, विशाल, अंश, अनुज कुमार, लकी, हर्ष, दुर्गा, प्रति, प्रतिभा, वंदना, शिवी, चांदनी, पिंकी, रुहानी, नीलम, आस्था, सुरभि, हिमांशी, राजा, मुस्कान, अंजनी ,परिधि, दिव्या, लक्ष्मी, प्रियंका, साधना राजपूत, सृष्टि और आस्पी के अलावा झांसी निवासी आदर्श गौतम, भूपेश गौतम, अंश, अशिंका, प्रिंसी, परी, छवि, विशाखा और वैष्णवी तथा जालौन निवासी पावनी और सुनाक्षी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


कोट
विद्यालय में करीब 300 बच्चों की स्क्रीनिंग कराई गई। इनमें 46 बच्चों को एहतियातन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भोजन और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी बच्चों की हालत में सुधार है और उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज करने की संभावना है। - सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed