फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   43 booked in 14 dispute cases

14 अलग-अलग मारपीट के मामले में 43 पर मामला दर्ज

Tue, 09 Jun 2020 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
43 booked in 14 dispute cases
लड़ाई - फोटो : ?????
ललितपुर। जिले में 14 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के 14 मामलों में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी लखनाबाई पत्नी ऊदल सिंह ने पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का सिरनाम पुत्र जानकी अपने तीन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू नगर निवासी नरेंद्र सिंह की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में कमलेश पुत्र बादाम सिंह समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी राजापुत्र फुंदीलाल बुनकर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गेंदालाल पुत्र फुंदीलाल ने अपने तीन साथियों के साथ गॉली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बार पुलिस को ग्राम चंदावली निवासी सुनील बंशकार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के मुलायम पुत्र गोपी समेत चार लोगों ने गॉली-गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने नामजद समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सौजना पुलिस ने ग्राम गुढ़ा निवासी उद्देतराम पुत्र खजुआ की तहरीर पर मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में सुखतोर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा पुलिस ने ग्राम चक्कलालौन में मारपीट के मामले में महेंद्र सिंह की तहरीर पर सोनू पुत्र जंडेल समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना महरौनी पुलिस ने ग्राम पठा विजयपुरा में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। एक पक्ष की पुष्पा पत्नी खिलान की तहरीर पर खच्चू पुत्र पिरई समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि, दूसरे पक्ष के खच्चू पुत्र पिरई की तहरीर पर खिलान पुत्र कलू समते तीन पर मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह दरौना निवासी शिवनारायण पुत्र मनोहर की तहरीर पर मारपीट के मामले में देवेंद्र स्वरुप समेत चार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम भैरा में हुई मारपीट में जाहर पुत्र सरमन की तहरीर पर खलक सिंह पुत्र हल्के समेत दो पर मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थाना पूराकलां पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के चार पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम कंधारी कलां निवासी एक पक्ष के धनीराम की तहरीर पर गोधन समेत दो पर मामला दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष के संतोष की तहरीर पर चंदन समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सौजना पुलिस ने ग्राम रुकवाहा में मारपीट के मामले में बसंती पत्नी काशीराम की तहरीर पर जगभान समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना जाखलौन पुलिस ने कस्बा में मारपीट के मामले में शाहिद अली की तहरीर पर हैदर अली समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed