फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   426 village were light

साढ़े बाइस करोड़ से रोशन होंगे 426 गांव

Tue, 29 Aug 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
426 village were light
electricity lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना में शामिल जनपद के 426 गांवों के मजरों को पूर्ण विद्युतीकरण कर रोशन किया जाएगा। इसके लिए तीन ब्लॉक में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि बाकी अन्य तीन ब्लॉक में बीस प्रतिशत सर्वे कार्य शेष रह गया है, जिसका कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।        
विज्ञापन

शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण विद्युतीकरण कर हर गांव और मजरों को रोशन करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना चलाई जा रही है। इसमें जनपद के सभी छह ब्लॉक के अंतर्गत 426 गांव के मजरों को शामिल किया गया है। यह कार्य ईस्ट इंडिया उद्योग कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने सर्वे कार्य शुरु कर दिया है और तीन ब्लॉक महरौनी, मड़ावरा और तालबेहट में सर्वे पूरा भी कर लिया गया है। जबकि, जखौरा, बार और बिरधा मेें 20 फीसदी सर्वे का कार्य किया जाना शेष रह गया है। सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद कंपनी द्वारा जनपद के सभी ब्लॉक में चयनित किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 426 मजरों में विद्युतीकरण कार्य शुरु किया जाएगा। विद्युतीकरण का उक्त कार्य कंपनी द्वारा 22.50 करोड़ रुपए से राशि से किया जाना है। विद्युतीकरण के इस कार्य में विद्युत लाइन बनाने, केबलिंग करने, परिवर्तक यानि ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य होने से जनपद के सभी गांव व उनके मजरे पूर्ण रुप से विद्युतीकृत हो सकेंगे और जिला के सभी गांव की गलियां रोशन हो सकेंगी। इससे पूर्व भी उक्त कंपनी द्वारा जनपद में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना 12 प्लान के अंतर्गत 712 गांव में विद्युतीकरण के साथ बीपीएल धारकों को मुफ्त कनेक्शन देने की योजना का कार्य भी किया गया है। इसमें नब्बे फीसदी से अधिक गांव व मजरों को ऊर्जीकृत भी कर दिया गया है, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जीकृत किए जाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यह कार्य जनपद में 84 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। कंपनी के सुपरवाइजर रोशन गुप्ता ने बताया कि कंपनी द्वारा तीन ब्लॉक में विद्युुतीकरण कराने के लिए सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि बाकी अन्य क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है।  सर्वे के बाद विद्युुतीकरण का कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed