फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सामाजिक: महरौनी

सामाजिक: महरौनी

Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक: महरौनी
युवा पीढ़ी को संस्कारित करने की महती आवश्यकता
विज्ञापन

महरौनी।
महर्षि दयानंद सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी के तत्वाधान में आर्य समाज का 144 वां स्थापना दिवस वैदिक रीति से सीता यादव, डीएल यादव पत्नी के मुख्य यजमानत्व में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को वैदिक सनातन धर्म संस्कृति से संस्कारवान बनाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नववर्ष की पावन बेला पर हम सभी संकल्प ले कि भ्रूण हत्या जैसे कलंक को समाज से मिटाने के लिए कार्य करेगें। आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही 143 वर्ष पूर्व आर्य समाज की स्थापना करके वेद प्रचार का कार्य अनवरत रूप से करते हुए संसार का उपकार करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राम सेवक निरंजन ने कहा कि हमें गर्व है, अपनी धर्म संस्कृति पर जिसने पूरे विश्व को दिशा दी और वर्तमान में भी दे रही है। शिक्षक डीएल यादव ने कविता के माध्यम से नववर्ष की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व को बताया। अध्यक्षता करते हुए आर्य समाज के संरक्षक ठाकुर रूप सिंह ने कहा कि परमात्मा की वाणी वेद का प्रचार प्रसार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर शिक्षक विनय मिश्रा, अंशुल नायक, शिक्षक हरिश्चंद्र निरजंन, शिक्षक हृदेश नामदेव, आर्य मंत्री लखन लाल आर्य, सुनीता सेन शिक्षिका, जयदेवी शुक्ला, मातादीन अहिरवार शिक्षक, मानसिंह यादव शिक्षक, राजेंद्र नागल शिक्षक, अनिल जैन गुढ़ा, रीना मिश्रा शिक्षिका, रामेशनंद प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, सीता यादव उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed