फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अनौखी छटा बिखरेता है भारतीय नववर्ष

अनौखी छटा बिखरेता है भारतीय नववर्ष

Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अनौखी छटा बिखरेता है भारतीय नववर्ष
अनौखी छटा बिखरेता है भारतीय नववर्ष
विज्ञापन

ललितपुर। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले बाल संगम हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता प्रांत सह संपर्क प्रमुख राम केश विजय ने कहा कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर प्रकृति भी अपनी अनौखी छटा बिखेर कर इसका स्वागत करती है। इस समय बसंत ऋतु का आगमन होता है और प्रकृति अपना अद्भुत सौंदर्य प्रकट करती है। आज के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयं की प्रेरणा से चलने वाला संगठन है और आज यह विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा संगठन हो गया है। यह विश्व के 40 देशों में कार्य कर रहा है एवं भारत वर्ष में प्रत्येक जिले में इसकी शाखा लग रही है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त की थी। इसी दिन से विक्रम सम्बत का आरम्भ हुआ। पुराणों में कहा गया है कि आज ही के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी हुआ था। उन्होंने बाल स्वयंसेवकों को ध्रुव प्रह्लाद के प्रेरक प्रसंग सुनाकर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान बाल स्वयंसेवकों को राष्ट्र पर आने वाले खतरों जैसे धर्म परिवर्तन, आतंकवाद, जातिवाद से भी अवगत कराया। कुछ लोगों ने राजनीति के चक्कर में हिंदुओं को बांट दिया है। जातिवाद का जहर ही हिन्दू समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इस मौके पर मनोज टाटा, चंद्रभान सिंह सेंगर, रमेश सोनी, जिला प्रचारक अरूण, मनीष श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह, अमर सिंह गौर, रत्नेश तिवारी, बृजेन्द्र सिंह गौर, अरविन्द्र सोनी, रामकुमार नामदेव, आशीष चौबे, प्रताप गोस्वामी, प्रताप गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, कल्लू पंडित, अनिरूद्ध सिंह चैहान, दीपक राजा बुंदेला, बृजेंद्र सिसौदिया, सत्येंद्र जैन उपस्थित रहें। अध्यक्षता आदर्श कांत हुंडैत और संचालन जिला कार्यवाह सजन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed