फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग

ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग

Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग
ओले से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने ओला गिरने से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि विकासखंड विरधा के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में फरवरी के द्वितीय सप्ताह में ओला गिरने व आंधी से किसानों की 80 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गईं। इसकी रिपोर्ट जांच अधिकारियों द्वारा गलत दी गई, जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। जबकि आस पास के गांव के किसानों को मुआवजा राशि प्राप्त हो चुकी है। पीड़ित किसानों ने शीघ्र उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर भूपेंद्र सिंह तोमर, लालसिंह, निरपत, जगदीश, वीरेंद्र, बहादुर सिंह, बालचंद्र, मुकुम सिंह, लखनलाल, रामकिशोर, ध्रुव सिंह, राधे, संतोष पटेल, राकेश कुमार, कन्नू पाल, दयाली, बलवंत सिंह, केहर सिंह, राघवेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed