{"_id":"6251d716415eb756787188b6","slug":"415-talab-khudege-lalitpur-news-jhs218361841","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन को 415 ग्राम पंचायतों में खुदवाए जाएंगे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन को 415 ग्राम पंचायतों में खुदवाए जाएंगे तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में गिरते जलस्तर को सुधारने के लिए अब 415 ग्राम पंचायतों में तालाब खुदवाए जाएंगे। इसके लिए मनरेगा से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। कोशिश है कि मानसून आने से पहले इन तालाबों को खोद दिया जाए जिससे बारिश के पानी से तालाब आसानी से भर जाएं। इस संबंध में संबंधित ग्राम सभाओं के प्रधानों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में भू गर्भ जलस्तर को सुधारने के लिए अधिकारी तमाम कवायद कर रहे हैं। डीएम आलोक सिंह के निर्देश पर ग्राम सभाओं में पहले बनाए गए तालाबों को जहां नहर अथवा डैम से भरने की कोशिश की जा रही है वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नया तालाब खुदवाए जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार इन तालाबों को बारिश के पानी के अलावा आसपास से निकली नहर या माइनर से जोड़ने की भी व्यवस्था की जा सकती है जिससे तालाब में हर समय पानी भरा रह सके। फिलहाल इन तालाबों को 15 जून तक हरहाल में खोदने के निर्देश दिए गए हैं।
फैक्ट फाइल
जिले में मनरेगा जॉवकार्ड धारक 1.18 लाख
ग्राम सभाएं जिनमें तालाब खुदना है - 415
गांवों का गंदा पानी पहले छोटे तालाब में आएगा
विभागीय जानकारी के मुताबिक इस बात पर भी कोशिश की जा रही है कि ग्राम सभा का गंदा पानी पहले एक छोटे तालाब में छोड़ा जाए जिससे उसकी गंदगी उसी में बैठ सके। इस छोटे तालाब के ओवर फ्लो होने पर पानी दूसरे तालाब में जा सकेगा। इससे मुख्य तालाब में साफ पानी पहुंच सकता है। हालांकि इस पर अन्य विभागीय अफसरों के साथ जल्द ही विचार-विमर्श किया जा सकता है।
विज्ञापन
तालाब में मत्स्य पालन भी हो सकता
तालाब में मस्त्य पालन कराने के लिए संबंधित विभाग को भी जोड़ा जा सकता है। इससे जहां तालाब में मछली का ठेका देने से आमदनी होगी वहीं तालाब का सदुपयोग भी हो सकेगा। इसके अलावा मच्छरों का लार्वा खाने वाली गंबूसिया मछली पालन भी किया जा सकता है इससे गांव में मच्छरों की बढ़ती आबादी पर अंकुश लगेगा।
जनपद का जलस्तर सुधारने के लिए 415 ग्राम सभाओं में तालाब खोदे जाएंगे। मनरेगा से इन तालाबों को खोदने के साथ ही बारिश के अलावा नहर या माइनर के पानी से भरने की व्यवस्था की जाएगी। तालाब में मत्स्य पालन अथवा ग्राम सभा का पानी छोड़ने के संबंधित अन्य विभागों से चर्चा हो रही है। -रविद्र वीर यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार