{"_id":"67b387ff9d5157098d08bae7","slug":"40-tola-gold-jewelery-stolen-from-womans-bag-in-khajuraho-passenger-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-129833-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खजुराहो पैसेंजर में महिला के बैग से 40 तोला सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खजुराहो पैसेंजर में महिला के बैग से 40 तोला सोने के जेवर चोरी
विज्ञापन
ललितपुर। शादी समारोह से लौट रही महिला के बैग से खजुराहो पैसेंजर ट्रेन में 40 तोला सोने के जेवर चोरी हो गए। ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर महिला को जेवर चोरी होने की जानकारी हुई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना पाली के ग्राम मगरपुर निवासी मंजू देवी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के छतरपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी। रविवार सुबह वह छतरपुर से खजुराहो पैसेंजर ट्रेन से ललितपुर आ रही थी। ट्रेन जैसे ही टीकमगढ़ स्टेशन पर पहुंची, यहां से दो युवक ट्रेन में सवार हुए और उसके पास बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान एक युवक सीट से उठा और उसके चेहरे के सामने अखबार लेकर खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ने ऊपर की सीट पर उसके बैग में रखे सोने के जेवर से भरा टिफिन बॉक्स चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। टिफिन बॉक्स में करीब 40 तोला सोने के जेवर रखे थे। ललितपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने बैग चेक किया तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई।
जीआरपी ने खंगाले सीसीटीवी, संदिग्ध चिह्नित : जीआरपी ने स्टेशन के आसपास सहित स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध चिह्नित किया गया है। संवादु