एक पिकअप में 40 सवारी: मेला देखने जा रहे थे सभी, पुलिस ने जब एक-एक को उतरवाया तो चकरा गया सिर, देखें वीडियो
पिकअप में 40 लोग सवार थे। जिसमें करीब 8-10 बच्चे और 10-12 महिलाएं भी शामिल थीं। यातायात पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर पिकअप का चालक गिड़गड़ाने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चालीस यात्रियों को बैठाकर जा रही पिकअप को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। पिकअप में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। यातायात पुलिस ने पिकअप का चालान किया है। पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर प्रभारी यातायात आलोक तिवारी अपनी यातायात टीम के साथ शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार की रात को भ्रमण कर रहे थे। अभी वह वर्णी चौराहे पर पहुंचे थे कि एक लोडिंग पिकअप आती दिखाई दी। जिसमें सवारियां बैठी हुई थीं। यातायात प्रभारी ने पिकअप को रोका और उसमें सवार लोगों को नीचे उतारा तो उनकी संख्या देखकर वह भी हैरान हो गए।
पिकअप में 40 लोग सवार थे। जिसमें करीब 8-10 बच्चे और 10-12 महिलाएं भी शामिल थीं। यातायात पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर पिकअप का चालक गिड़गड़ाने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। चालक ने बताया कि वह सभी लोगों को पिकअप में बैठाकर मध्य प्रदेश क्षेत्र स्थित करीला माता मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले में जा रहा था।
यातायात पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लिया और चालान करने की कार्रवाई की। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि 40 लोगों को पिकअप में बैठाकर ले जाने वाले चालक का ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने और पिकअप का रजिस्ट्रेशन निलंबित करने के लिए सहायक संभागीय अधिकारी को पत्र लिखा है।
संबंधित वीडियो-