फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   40 infected found in two days

दो दिन में 40 व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
40 infected found in two days
corona - फोटो : corona
ललितपुर। जिले में बीते दो दिनों में 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संख्या बढ़कर 707 तक पहुंच गई है। इनमें 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और 458 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 238 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को 40 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के सिविल लाइन निवासी आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें एक 07 वर्षीय मासूम बालिका, 14 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालिका, 18 वर्षीय बालिका, 20 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी के पास निवासी दो मासूम समेत छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 08 वर्षीय मासूम बालक, 06 वर्षीय मासूम बालिका, 67 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव है। मोहल्ला मउठाना निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला चौबयाना निवासी पांच लोग संक्रमित है। इनमें 11 वर्षीय किशोर, 47 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय महिला, पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी 20 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला नदीपुरा निवासी 26 वर्षीय महिला और मोहल्ला आजादपुरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मोहल्ला कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मोहल्ला तालाबपुरा में सात वर्षीय मासूम बालिका व शहर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा ग्राम बंट निवासी 64 वर्षीय महिला, ग्राम सिलगन निवासी 20 वर्षीय व्यक्ति, संक्रमित है। ग्राम कलौलथरा निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति व बीना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
24 घंटे में 21 हुए डस्चार्ज
जनपद में दिनांक 16.08.2020 को प्रात: 11:30 बजे तक आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं एंटीजन के माध्यम से कुल 32731 सैंपल लिये गए हैं, जिनमे से 32324 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 31620 निगेटिव 704 पॉजिटिव हैं। 407 परिणाम लंबित हैं।
-------
407 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना संक्रमित को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सैंपल लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं आ पा रही है। 14 अगस्त से पहले से अब तक के 407 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ सकी है।

-----
दो दिन में 40 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनसे संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
दो दिन में मिलें दो नए मरीज
तालबेहट। पंद्रह और सोलह अगस्त को नगर में हुई कोरोना जांच में दो नए कोरोना संक्रमित पाए गए। कोविड जांच टीम प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि दो दिन में नगर में लगभग एक सौ साठ लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें एक चौबयाना निवासी 30 वर्षीय महिला और एक पूराकलां रोड निवासी 25 वर्षीय युवा कोराना संक्रमित निकला। दोनों को राजकीय पॉलिटेक्निक में बने कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed