{"_id":"681fa935dc86309eb10fea8a","slug":"39910-cases-settled-in-lok-adalat-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-134906-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लोक अदालत में 39,910 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लोक अदालत में 39,910 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद न्यायालय और तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह के आधार पर शनिवार को कुल 39,910 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि, 5,82,09,764 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने पांच वाद निस्तारित कर 700 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (प्रथम) यादवेंद्र सिंह ने 10 वाद निस्तारित कर 500 रुपये, अपर जिला जज (एससी-एसटी एक्ट) सुनील सिंह ने 4 वाद निस्तारित कर 10,500 रुपये की समझौता धनराशि, अपर जिला जज (डकैती) ने 2 वाद निस्तारित कर एक हजार रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने 4,940 वाद निस्तारित कर 2,05,800 रुपये का जुर्माना लगाया। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर गुप्ता ने 1,029 वाद निस्तारित कर 5,48,100 की समझौता धनराशि, सिविल जज जूनियर डिवीजन देव प्रिय सारस्वत ने 499 वाद निस्तारित कर 3,10,210 रुपये का जुर्माना लगाया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अदिति जैन ने 514 वाद निस्तारित कर 88,552 रुपये की समझौता धनराशि, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 327 वाद निस्तारित कर 3,26,800 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड ने टेलीफोन से संबंधित 18 वाद निस्तारित कर 5,20,508 रुपये की समझौता राशि एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 317 वादों का निस्तारित कर 5,37,42,592 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने 7 वाद निस्तारित कर 2,08,000 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंदप्रताप ओझा ने पारिवारिक वाद से संबंधित 29 मामले निस्तारित किए। मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार ने मोटर दुर्घटना से संबंधित 25 वाद निस्तारित कर 18,55,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया।
स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सूबेदार सिंह ने 12 वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी नवीन कुमार (प्रथम) ने 147 वाद निस्तारित किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन महरौनी अतुल कुमार ने 211 वाद निस्तारित कर 2210 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की। ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ने 208 वाद निस्तारित कर 10,150 रुपये की धनराशि का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी व उनके अधीनस्थ न्यायालयों व विभागों ने 31,696 वादों का निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दो वाद निस्तारित कर 3,73,482 समझौता राशि का निर्धारण किया।
-- -- -- -- -- --
एसबीआई ने लगवाया वाटर कूलर
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से न्यायालय परिसर में एक वाटर कूलर वादकारियों के हित में लगाया गया। जबकि, दिव्यांग विभाग की ओर से जनपद न्यायाधीश ने दिव्यांग जनों को दो व्हील चेयर आदि का वितरण किया। इसके साथ ही मेडिकल स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया।