फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   388 field pond affected by corona lockdown

कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित हुए 388 तालाब

Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
388 field pond affected by corona lockdown
कोरोना काल में लॉकडाउन से प्रभावित हुए 388 खेत तालाब
विज्ञापन

554 में से सिर्फ 266 तालाबों की ही हो सकी खुदाई
संवाद न्यूज एजेेंसी
ललितपुर। बीते वर्ष कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन से खेत तालाब योजना भी प्रभावित रही। यहां पर 554 तालाब खुदाई का लक्ष्य आया, लेकिन 266 तालाबों की ही खुदाई हुई और लॉकडाउन के लगते ही योजनाएं भी प्रभावित हुईं। इससे 388 किसानों के चयनित होने के बाद भी तय समय में खुदाई नहीं हो सकी। इस वर्ष विभाग ने लगभग एक सैकड़ा तालाबों का कार्य शुरू करा दिया है।
शासन द्वारा जल संचयन और सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए खेत तालाब योजना चलाई जा रही है। इसमें किसान अपने खेत में तालाब बनाकर बारिश के पानी का संचयन कर सकते हैं। इससे भू गर्भ का जल स्तर भी बढ़ेगा, साथ ही किसानों को आवश्यकता पड़ने पर पानी को खेती के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। पूरे वर्ष भर पानी रहने पर मछली पालन भी किया जा सकता है। वर्ष 2019-20 में जनपद में 554 तालाबों की खुदाई का लक्ष्य आया था, इसमें 277 तालाब महरौनी क्षेत्र में और 277 तालाब ललितपुर क्षेत्र में खोदे जाने थे। इनमें 130 महरौनी तालाब, जिसमें 50 बड़ेे और 80 छोटे और ललितपुर क्षेत्र में 133 में 48 बड़े और 85 छोटे तालाबों की खुदाई पूरी हुई। लेकिन लॉकडाउन के लागू होते ही योजना प्रभावित हो गई। मार्च माह में लॉकडाउन की सख्ती में न तो मजदूर मिले और अधिकांश लोग अपने घरों में ही बने रहे। इससे जनपद में 388 तालाबों की खुदाई नहीं हो सकी, साथ ही इसका बजट भी नहीं आया। इससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। एक वर्ष बाद अब विभाग द्वारा इनको भी लाभांवित किया जा रहा है, इसके चलते लगभग एक सैकड़ा तालाबों पर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

----
यह है अनुदान राशि
शासन द्वारा खेत तालाब योजना में चयनित किसानों को अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। खुदाई के अलावा निर्माण में आने वाली कुल खर्च की 50 फीसदी अनुदान राशि खातों में डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। इसमें दो तरह के तालाब होते हैं। इनमें बड़े तालाबों के निर्माण की राशि 2,28,400 रुपये है, इसकी निर्माण राशि को किसानों को वहन करना होता है, जिसके बाद किसानों को एक लाख 14 हजार दो सौ रूपये का अनुदान दिया जाता है। छोटे तालाब का निर्माण 105000 रुपये में किया जाता है, इसमें 52 हजार पांच सौ रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीते वर्ष कोरोना संक्रमण काल में लगाए गए लॉकडाउन से तालाबों की खुदाई नहीं हो सकी है। अब चयनित किसानों के तालाबों की खुदाई कार्य शुरू कराया जा रहा है।
रामअवतार शर्मा
भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed