फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   38.68 lakh rupees will be spent on drinking water, roads and other development works in Talbehat.

Lalitpur News: तालबेहट में 38.68 लाख से होंगे पेयजल, सड़क और अन्य विकास कार्य

Thu, 30 Oct 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
38.68 lakh rupees will be spent on drinking water, roads and other development works in Talbehat.
टेंडर प्रक्रिया पूर्ण, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पंचायत तालबेहट में पेयजल और सड़क समेत अन्य समस्याएं जल्द ही दूर होंगी। इसके लिए 38.68 लाख के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कार्य शुरू कराएं जाएंगे।
कस्बे में कई जगह समस्याएं बनी हुई थीं। कन्या प्राथमिक पाठशाला के मैदान में ब्रिक्स न होने और वाटर कूलर के अभाव में पानी की समस्या बनी हुई थी। वहीं, श्मशान घाट में भी समस्याएं थीं। समस्याओं को लेकर नगर पंचायत ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखे थे।
विज्ञापन



ये होंगे विकास कार्य
कार्य लागत (लाख में)
- कन्या प्राथमिक पाठशाला में पेवर ब्रिक्स, किचिन में टाइल्स, मैन निर्माण, वाटर कूलर - 7.89
- ध्रुवकुटी नाले पर मुक्तिधाम में प्रार्थना स्थल की छत का निर्माण - 3.87
- कान्हा गोशाला में बोर व लाइन विस्तार का कार्य - 2.50
- तालाब पर पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार - 4.26
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में कचरा वाहन के लिए शेड निर्माण - 10
- आइडियल स्कूल से मनीराम कुशवाहा के मकान तक सीसी निर्माण - 10.16

वर्जन
विकास कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जल्द ही इन कार्यों का शिलान्यास कर शुरू कराया जाएगा। - पुनीत सिंह परिहार, अध्यक्ष, नगर पंचायत, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed