{"_id":"63334143be14476d1503455f","slug":"38-years-ago-the-first-idol-of-kali-maa-was-established-with-nine-idols-of-navratri-lalitpur-news-jhs22970899","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर से आई मां कालीजी की भव्य प्रतिमा की हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर से आई मां कालीजी की भव्य प्रतिमा की हुई स्थापना
विज्ञापन
ललितप़ुर। शहर के मोहल्ला कटरा बाजार में शारदीय नवरात्रि के दौरान 38 वर्ष से मां काली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है और इसी की वजह से कटरा बाजार में इस गली का नाम भी काली जी लाइन पड़ गया। इस बार भी यहां की समिति की ओर से मां काली की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। लेकिन यह भव्य प्रतिमा इस बार मध्य प्रदेश के जबलपुर से मंगाई गई है। मंगलवार को मां काली की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई।
मोहल्ला कटरा बाजार में 38 वर्ष पहले वर्ष 1984 में मां काली की पहली प्रतिमा स्थापित की गई थी। यह पहली प्रतिमा कटरा बाजार के ही लखन सोनी ने बनाई थी। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों की नौ देवी प्रतिमाओं को भी उन्होंने ही बनाकर स्थापित किया था, तब यहां मां काली की प्रतिमा रखने की परंपरा बन गई और व्यापारी व श्रद्धालु मिलकर इस प्रतिमा की स्थापना श्रद्धा व भक्ति के साथ हर वर्ष करते हैं। तब से यहां की समिति द्वारा हर वर्ष मां काली की प्रतिमा स्थापित करते हुए भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं। इस प्रतिमा की स्थापना कराने में पूरा कटरा बाजार भरपूर सहयोग करता है और पुराने मोहल्लेवासी भी इस प्रतिमा की स्थापना कराने के साथ भक्ति में भी आगे रहते हैं, साथ ही हर वर्ष प्रतिमा को पहले से और अधिक भव्य रूप में स्थापित करने का प्रयास रहता है। इस बार भी यहां की समिति की ओर से जबलपुर से बारह फीट ऊंची भव्य प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराया गया है। इस प्रतिमा के जबलपुर से ललितपुर लाने में जबलपुर के पास ही ट्रक खराब हो गया, जिसके बाद प्रतिमा को दूसरे ट्रक में लाया गया और इसे ललितपुर तक लाने में दो दिन का समय लग गया। जिसके चलते मां काली जी की यह भव्य प्रतिमा को मंगलवार सुबह विधि-विधान के साथ स्थापित करने के बाद पूजन-अर्चन व आरती का आयोजन किया गया। इसमें पंडा दीपेंद्र गोस्वामी को बनाया गया। जबकि इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महेश राठौर, मनोज खटीक, सोनू अग्रवाल, संजू सोनी, जितेंद्र गोस्वामी, राजा मेट्रो, मिंटू झा शामिल रहे।