फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   38 lakh plantation, target achived

जिले में अड़तालीस लाख पौधों का हुआ रोपण

Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
38 lakh plantation, target achived
पौधरोपण किया गया। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/ मड़ावरा। जनपद के सभी विभागों ने वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलकर पौधरोपण किया है। शासन ने 47,74,830 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया था, जिसके मुकाबले 48,30,955 पौधे रोपे गए। वन अफसरों का कहना है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधरोपण में सहयोग किया।
विज्ञापन

पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक 26 विभागों की सहभागिता से पौधों का रोपण किया गया। ग्राम सिलावन में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, आयुक्त सुभाषचंद्र शर्मा, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, प्रभागीय निदेशक डीएन सिंह व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वन महोत्सव के अंतर्गत पीपल, पाकड़, बरगद, शीशम, सागौन, आवलां, चिलबिल आदि पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

वन प्रभाग की जखौरा रेंज के अंतर्गत बुढेरा में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, उप प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव, राजेंद्र कुमार शुक्ला क्षेत्रीय वन अधिकारी जखौरा, ग्राम प्रधान सिरसी, बुढेरा, जखौरा में पौधों का रोपण किया गया। ललितपुर रेंज के गनगौरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी तथा बुंदेलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, आरएस यादव उप प्रभागीय वनाधिकारी, अनूप कुमार श्रीवास्तव क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं ग्राम वासियों ने पीपल, पाकड़, शीशम, सहजन, नीम आदि पौधों का रोपण किया। मड़ावरा रेंज, बार रेंज, माताटीला रेंज, एवं गौना रेंज में स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत रोपण किया। इसमें वन विभाग को अकेले 1667000 पौधे रोपित करने थे, जिसके सापेक्ष 162325 पौधे रोपित किए हैं। इससे पहले जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने जनपद के लक्ष्य को विभागवार व ग्राम पंचायतवार बांटा था। सुबह से ही पौधरोपण की निगरानी में जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल कोआर्डीनेटर एवं सेक्टर प्रभारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मड़ावरा में पर्यावरण के सरंक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। गांव-गांव में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। विद्यालयों में भी पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजेश रावत, वन क्षेत्राधिकारी एमआई खान एवं वन विभाग टीम मौजूद रही। सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज एवं आचार्य विद्यासागर उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी, राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल गंधर्व, प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति, चक्रेश जैन, रमेश चंद्र जैन, भवानी शंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।विकासखंड मड़ावरा के ग्राम रनगांव में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ह्र्देश कुमार ने पौधरोपण किया। ग्राम बम्होरीखुर्द में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह उर्फ जज्जे यादव, ग्राम बम्होरीकलां में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed