Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   340 tonnes of waste generated in Jhansi during Diwali; plant operated for 16 hours

Lalitpur News: दीपावली पर झांसी में निकला 340 टन कचरा, 16 घंटे चला प्लांट

Sun, 08 Nov 2026 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
340 tonnes of waste generated in Jhansi during Diwali; plant operated for 16 hours
झांसी। दीपावली पर सफाई और त्योहार की तैयारियों के बीच महानगर में घरों से निकलने वाले कचरे की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई। सामान्य दिनों में जहां रोजाना 170 से 180 टन कचरा निकलता है, वहीं दीपावली के दौरान यह बढ़कर करीब 340 टन तक पहुंच गया। कचरे की बढ़ी मात्रा के चलते बिजौली स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग दोगुने समय तक संचालित करना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली से करीब एक सप्ताह पहले ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो गई थी। इसके चलते रोजाना निकलने वाले कचरे की मात्रा में तेजी से इजाफा हुआ। एक नवंबर से ही प्रतिदिन 300 टन से अधिक कचरा निस्तारण के लिए प्लांट पहुंचने लगा। दीपावली के दौरान यह आंकड़ा करीब 340 टन तक पहुंच गया।
विज्ञापन

महानगर में घरों से कचरा एकत्र करने के लिए नगर निगम की करीब 190 गाड़ियां रोजाना डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करती हैं। इसके अलावा नगर निगम की ओर से भी कई गाड़ियों से कचरा उठवाया जा रहा है। इसके बाद कचरे को बिजौली स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंचाया जाता है। यहां 320 टीपीडी (टन प्रतिदिन) क्षमता का प्लांट स्थापित है। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में 170 से 180 टन कचरे का निस्तारण करीब आठ घंटे में हो जाता था, लेकिन दीपावली के दौरान घरों से निकलने वाले कचरे की मात्रा लगभग दोगुनी हो जाने से प्लांट को 14 से 16 घंटे तक चलाना पड़ रहा है। रविवार को सर्वाधिक 340 टन कचरा निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब-कितना कचरा निकला
....................................
तिथि कचरा निकला
1 नवंबर 320
2 नवंबर 326
3 नवंबर 321
4 नवंबर 342
5 नवंबर 335
6 नवंबर 330
7 नवंबर 335
8 नवंबर 340
(नोट: निकलने वाला कचरा टन प्रति दिन में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed