फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   330 student leaved exam

330 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
330 student leaved exam
ललितपुर। मंगलवार को जिले के छह केेंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा में 330 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया है। इस परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ने नामांकित परीक्षार्थियों के मद्देनजर जिले के छह केंद्रों को परीक्षा कराने के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। उच्च प्राथमिक स्तर की सुबह दस बजे से परीक्षा आरंभ हुई, जिसमें नामांकित 3,602 में से 3,389 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। दूसरी पाली में नामांकित 2,385 में से 2,288 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल मिलाकर दोनों पालियों में 330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात था। इससे पहले सभी मजिस्ट्रेटों ने सुबह आठ बजे कोषागार के डबल लॉक से परीक्षा सामग्री प्राप्त की। तत्पश्चात पुलिस सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर परीक्षा सामग्री केंद्र व्यवस्थापक को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डा. रूपेश कुमार ने परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर स्वयं श्री वर्णी जैन इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय  इंटर कालेज, पीएन इंटर कालेज में परीक्षा की हकीकत देखी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर उप जिलाधिकारी महरौनी यशु रूस्तगी, उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, उप  जिलाधिकारी मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, उप जिलाधिकारी पाली प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी तालबेहट रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार ललितपुर अवधेश निगम के साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी केंद्र पर नजर रखे रहे। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेेशक बेसिक झांसी जीएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने अपनी टीम  के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।


कार्बन कापी ले उड़ी परीक्षार्थी
सुबह की पाली में वर्णी कालेज से एक महिला परीक्षार्थी परीक्षा समाप्त होने पर एक की जगह दो कार्बन कापी साथ ले गई, जिससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही देर में प्रधानाचार्य सहित शिक्षक कार्बन कापी जमा कराने में कामयाब हो गए। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed