फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   32 crore spent in the name of water, not a drop came in the taps

Lalitpur News: पानी के नाम पर खर्च कर डाले 32 करोड़, नलों में एक बूंद नहीं आई

Mon, 09 Jan 2023 09:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
32 crore spent in the name of water, not a drop came in the taps
पाली(ललितपुर)। सरकार हर घर में जल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए कवायद कर रही है, लेकिन जिले में नौ गांव ऐसे हैं जहां 32 करोड़ खर्च होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच सका है। घरों में पानी पहुंचाने के लिए तैयार की गई डोंगराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना दिखावा बनकर रह गई है। ऐसे में करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाली तहसील के नौ गांवों की आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष 2016 में डोंगराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण शुरू किया गया। इसके तहत सजनाम बांध पर इंटेकवल और गांव पिपरिया पाली में वाटर ट्रीटमेेंट प्लांट बनाया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में योजना का कार्य पूर्ण कर नौ गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई। मगर एक महीने बाद सजनाम बांध में पानी कम होने के चलते आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद जब बांध में पानी की उपलब्धता होने लगी तो सप्ताह में दो से तीन दिन आपूर्ति की जाने लगी, लेकिन जनवरी 2022 में आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हालात यह हैं कि नौ गांवों की करीब 25 हजार की आबादी हैंडपंपों व कुएं के पानी पर ही निर्भर है। घरों में लगे नल शोपीस साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को सुबह से ही हैंडपंप से पानी भरने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन पड़ी है तो उसे किसी अन्य बांध से जोड़कर पानी उपलब्ध कराना चाहिए।
इन गांवों को मिलता था पानी
डोंगराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना से नौ गांव मेें पेयजल आपूर्ति की जानी थी। इनमें डोंगराकलां, कलौथरा, कोकटा, पिपरिया पाली, नीमखेरा, हरपुरा, कलरव, कुलुआ, सलैया शामिल हैं।
बांध में पानी न होने से बंद रही आपूर्ति
डोंगराकलां ग्राम समूह पेयजल योजना को पानी सजनाम बांध से देना था। लेकिन बीते वर्ष सजनाम बांध में पानी खत्म हो गया। इससे छह माह के लिए आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। इसके बाद बारिश होने पर बांध में पानी आया, तो आपूर्ति शुरु हो पाई।

एक वर्ष से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। बीते छह माह पूर्व सप्ताह में एक दिन ही पानी मिलता था। वह भी अब पूरी तरह से बंद हो गया है।
- दशरथ राय, ग्राम प्रधान, डोंगराकलां,
पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे नल शोपीस बने हुए हैं। जिसकी जांच कर कराकर आपूर्ति को चालू कराया जाए।
- देशराज, ग्राम प्रधान, नीमखेरा
नल का कनेक्शन लिया था, लेकिन अब तक पानी की सुविधा नहीं हो पाई है। ऐसे में परेशान हो रहे हैं।
- फूल सिंह यादव
बांध सूख जाने से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। अब पानी होने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
- विवेक कुशवाहा, ग्राम प्रधान, सलैया
शुरुआती दौर में बांध में पानी नहीं होने से आपूर्ति बाधित रही। अब मोटरों के संचालन होने से कम वोल्टेज से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग से पत्राचार किया गया है। -प्रदीप शर्मा, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed