फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ज्ञान एवं वैराग्य ही मायावीसंसार से मुक्ति का सुगम मार्ग: डा. शास्त्री

ज्ञान एवं वैराग्य ही मायावीसंसार से मुक्ति का सुगम मार्ग: डा. शास्त्री

Mon, 08 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
ज्ञान एवं वैराग्य ही मायावीसंसार से मुक्ति का सुगम मार्ग: डा. शास्त्री
ज्ञान एवं वैराग्य ही मायावी संसार से मुक्ति का सुगम मार्ग: डॉ. शास्त्री
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर में नवरात्र के मौके पर ब्रहृमलीन महंत दामोदरदास महाराज की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया। डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि ज्ञान एवं वैराग्य ही मायावी संसार से मुक्ति का सुगम मार्ग है।
संस्कृत के विद्वान डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि आध्यात्मिक, आधिभौतिक, आधिदैविक तीन प्रकार के दुखों से कलयुग में मानवीय सृष्टि पीड़ित हो रही है। ऐसे समय में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव का कल्याण हो सकता है एवं दुखित मानवीय सृष्टि में सदभावना स्थापित हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के पावन आचरण से समाज में संस्कारों की स्थापना हो सकती है। आज का मानव पूर्वजों एवं ऋषियों द्वारा वर्णित जीवन जीने की कला को भूल चुका है। मानव की यही भूल विनाश का कारण बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा तक पहुंचने हेतु ऋषियों ने ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति के तीन मार्गो को प्रदर्शित किया है। ज्ञान एवं भक्ति के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर भक्ति द्वारा भगवान की समीपता प्राप्त की जा सकती है। डॉ. शास्त्री ने गोकर्ण एवं धुंधकारी के प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि माता-पिता के संस्कारों को संतान ग्रहण करती है। माता-पिता यदि श्रेष्ठ संस्कारों वाले होंगे तो गोकर्ण जैया योग्य, विद्वान, संस्कारवान पुत्र पैदा होगा। यदि माता-पिता कुसंस्कारी होंगे तो धुंधकारी जैसा दुष्ट बालक उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बृजेंद्र सिंह सेंगर, अवध बिहारी कौशिक, प्रकाश नारायण पुरोहित, आदित्य तिवारी, विशंभर दयाल खरे, रामबाबू बिदुआ, रामनारायण तिवारी, शारदा शरण पुरोहित, उमाकांत गुप्ता, हरनारायण गुप्ता, परमानंद चौरसिया, नंदकिशोर कुशवाहा, रामदास सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, मेहरबान सिंह, रामस्वरूप प्रजापति, गजेंद्र यादव, शिवशंकर तिवारी, कृष्णकांत शास्त्री, राजकुमारी सिंह, रागनी, बृजकिशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed