फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया किसान सम्मान दिवस

कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया किसान सम्मान दिवस

Mon, 24 Dec 2018 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया किसान सम्मान दिवस
कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया किसान सम्मान दिवस
विज्ञापन

ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में किसान दिवस समारोह का आयोजन रविवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके चौहान ने की। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक और विभिन्न गांवों से आए हुए किसानों को सम्मान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी डॉ. एनके पांडेय द्वारा दी गई। केंद्राध्यक्ष द्वारा किसानों को अधिक उपज प्राप्त करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुमोदित तकनीकियों से जुडे़ रहने का सुझाव दिया और उनके द्वारा नवयुवक कृषक को आगे आने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मारुफ अहमद द्वारा उन्नतशील दुधारु नस्ल के पशुओं के पालने और उनके टीकाकरण संबंधित सुझाव दिए। डॉ. सरिता देवी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। समायिक फसल से संबंधित तकनीकी ज्ञान और फसलों में लगने वाले बीमारियों और कीड़ों से संबंधित जानकारी डॉ. दिनेश तिवारी द्वारा किसानों को दी गई। केन्द्राध्यक्ष द्वारा एक ग्राम जमुनिया की एक महिला किसान नत्थी देवी और दो किसानों ग्राम बम्हौरी के प्रताप नारायण तिवारी एवं नयागांव के किशोरीलाल को सॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जमुनिया से प्रीतम सिंह, ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एनके पांडेय द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed