{"_id":"5bb675af867a5529205a7cd3","slug":"31538684335-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय का सद्उपयोग करने वाले पहुंचते शिखर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय का सद्उपयोग करने वाले पहुंचते शिखर पर
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय का सदुपयोग करने वाले पहुंचते शिखर पर
राजकीय पॉलीटेक्निक में मनाया दूसरा दीक्षांत समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक ललितपुर व तालबेहट के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरि बोरीकर, विशिष्ट अतिथि धमेंद्र गोस्वामी व गंधर्व सिंह बाबू रहे।
आयोजन में संस्था की पासआउट छात्रा वर्ग में कु. निधि पांडेय, अवर अभियंता पीडब्लूडी व छात्र वर्ग में संजय रत्नाकर को ब्रांड एबेस्डर नामित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्राचार्य मुकेश जैन ने दोनों संस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। दोनों संस्थाओं के सेवायोजित छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2018 के पास आउट छात्रों को जिन्होंने ऑनर्स के साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें शील्ड देकर सम्मानित कर अंकपत्र व डिप्लोमा प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि दीक्षांत समारोह शैक्षिक संस्थाओं में होना गौरव की बात है। पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राएं पास होकर अच्छे पदों पर भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में आसीन हैं। विद्यार्थी को पूर्ण अनुशासन में रहकर अपने ऐकडमिक परफॉर्मेंस पर विशेष रुप से केंद्रित कर रोजगार के प्रति जागरुक हों। विशिष्टि अतिथि ने कहा कि अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी रुचि, लगन व ईमानदारी से करना चाहिए। अपने रोजगार के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य मुकेश जैन ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पूर्ण रुपेझा अनुशासन में रहना चाहिए, जिससे उनके सर्वांगीण विकास के साथ उनका भविष्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि संस्था में कैंपस इंटरव्यू आयोजित कराए जाते हैं, जिससे विभिन्न प्रतिष्ठानों कंपनियों में कई छात्र-छात्राएं सेवायोजित हैं। साथ ही समय का महत्व समझना जरुरी बताया, जो समय का सद्उपयोग करते हैं वह निश्चित रुप से प्रगति के शिखर पर पहुंचते हैं। इस दौरान वीपी सिंह, आरएस नामदेव, धीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, एमएल श्रीवास, ऊषा साहू, अशफाक हुसैन, विकास आर्य मौजूद रहे।