फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नेहरुनगर में रेलवे की नाली चोक होने से सड़क पर जमा हुआ पानी

नेहरुनगर में रेलवे की नाली चोक होने से सड़क पर जमा हुआ पानी

Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
नेहरुनगर में रेलवे की नाली चोक होने से सड़क पर जमा हुआ पानी
नेहरू नगर नाली चोक होने से सड़क पर जमा पानी
विज्ञापन

- जलभराव होने से राहगीरों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेहरूनगर में रेलवे पुल के पास नाली जाम होने के कारण हल्की सी बारिश भी सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जीआरपी थाने के सामने फुट ओवर ब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से नेहरूनगर की ओर सड़क पर खुलता है। इस रेलवे पुल से नेहरूनगर की ओर प्राथमिक विद्यालय की ओर रास्ता जाता है। इस रास्ते के शुरुआत में ही रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर व कई ऑफिस बने हुए हैं। इसके लिए सड़क पर कालोनी व कार्यालयों से सड़क पर नाली निकलती है, जिसकी सफाई कई दिनों व कई सप्ताह तक नहीं होने के कारण और इसमें कूड़ा करकट डाले जाने के कारण अधिकांश बार नाली चोक हो जाती है। ऐसे में रेलवे कालोनी का पानी नाली में नहीं बह सकने के कारण रेलवे पुल के सामने वाली नेहरुनगर को जाने वाली सड़क पर नाली का ओवरफ्लो पानी भर जाता है। आम दिनों में तो लोग किसी प्रकार नाली के किनारे चलकर भी निकल जाते हैं, लेकिन बारिश में यहां पानी कई फुट तक और काफी दूर तक सड़क पर भरा रहता है। जिसके चलते यहां राहगीरों को वाहन निकालने के दौरान भी दिक्कत होती है। जबकि यहां कई दिनों से पानी भरा होने के कारण आसपास बीमारी फैलने की संभावना भी बनी हुई है। जो मुहल्लेवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed