फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   उदासीनता: कागजों में संचालित हो रहा विद्युत खंडीय कार्यालय द्व्रितीय

उदासीनता: कागजों में संचालित हो रहा विद्युत खंडीय कार्यालय द्व्रितीय

Thu, 12 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
उदासीनता: कागजों में संचालित हो रहा विद्युत खंडीय कार्यालय द्व्रितीय
कागजों में संचालित हो रहा विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय
विज्ञापन

ललितपुर। जिला में बिजली विभाग का सर्किल कार्यालय खुलने के बाद से विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय एक वर्ष बाद भी कागजों में संचालित हो रहा है, जबकि अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। स्थायी कार्यालय नहीं होने से उपभोक्ताओं के साथ ही दूसरे कार्यालयों के अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां तक कि द्वितीय खंडीय कार्यालय के लिए किराए पर ली गई खाली बिल्डिंग का किराया भी विभाग चुका रहा है।

जनपद में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासन की अनुमति के बाद यहां विद्युत सर्किल कार्यालय की स्थापना करीब एक वर्ष पूर्व कर दी गई थी, जिसके तहत यहां सर्किल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता की तैनाती भी कर दी गई और वर्णी चौराहा से डैम रोड पर सर्किल कार्यालय स्थापित किया गया, जो वर्तमान में यथावत संचालित हो रहा है। सर्किल कार्यालय के साथ ही यहां खंडीय कार्यालय द्वितीय का सृजन भी किया गया था, जिसके तहत जनपद में बाईपास, बिरधा, मड़ावरा, पाली, महरौनी, सोजना, बानपुर सब स्टेशन व गल्ला मंडी सब स्टेशन के अंतर्गत देवगढ़ व राजघाट फीडर आते हैं। इसके लिए अधिशासी अभियंता द्वितीय ग्रामीण की तैनाती भी कर दी गई है। इस खंडीय द्वितीय कार्यालय के अंतर्गत करीब 27 अधिकारी व कर्मचारी आते हैं। यह खंडीय द्वितीय कार्यालय अधिकारियों की तैनाती के बाद भी अब तक स्थायी रूप से संचालित नहीं हो रहा है। यहां तक कि द्वितीय खंडीय कार्यालय के लिए विभाग द्वारा बिल्डिंग भी करीब तीन माह पूर्व किराए पर ली गई थी, जिसका किराया भी विद्युत विभाग अदा कर रहा है। लेकिन उक्त बिल्डिंग में कार्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सकने के कारण खंडीय कार्यालय द्वितीय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विभाग के ही दूसरे कार्यालयों में रहकर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में जहां उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों व कार्यालय का पता लगाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी एक साथ पर्याप्त संसाधनों के बिना कार्य करने में दिक्कत होती है, हालांकि वह एक ही विभाग में होने की वजह से कुछ भी कहने में असहज महसूस करते हैं और मजबूरी में उन्हें एक साथ ही काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनका कहना है-
विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय के लिए फर्नीचर आदि तैयार कराया जा रहा है। शीघ्र ही नई बिल्डिंग में कार्यालय का संचालन शुरू कराया जाएगा।
पीआर सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed