फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सकारात्मक: पाली पेज समाचार

सकारात्मक: पाली पेज समाचार

Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सकारात्मक: पाली पेज समाचार
पाली के वार्डों में पहुंचे डस्टबिन, दूर हुई परेशानी
विज्ञापन

पाली। स्वच्छता अभियान रेंकिंग में निचले पायदान पर आने वाली नगर पंचायत पाली ने अपनी कमियों को दूर करते हुए कस्बे के वार्डों में डस्टबिन वितरण कर उन्हें रखवा दिया। इससे अब लोगों को चोरी छिपे कहीं भी अपना कचरा जमा करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। अमर उजाला ने अपने संस्करण में शीर्षक ‘अधिशासी अधिकारी न होने से कार्य बाधित’ एवं अपने स्पेशल बॉक्स में ‘शो पीस बने डस्टबिन’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी । इसका प्रभाव नगर पंचायत पर पड़ा और नगर पंचायत ने अपने दरवाजे के सामने शो पीस रखे डस्टबिनों को वार्डों में वितरित कर उन्हें जरूरी स्थानों पर रखा। हालांकि इन्हें अभी जमीन में रोपा जाना बाकी है। डस्टबिन रखे जाने से लोगों के अपने घरों का कचरा खाली पड़े प्लॉटों, सड़क और नालियों में नहीं समाना पड़ेगा। आधा सैकड़ा डस्टबिन रखे जाने से कस्बे की मुख्य छोटी बड़ी सड़कों पर कचरा उड़ता नहीं दिखाई देगा। अब जरूरत है कि लोग इन डस्टबिनों का लाभ ले साथ ही नगर पंचायत इन डस्टबिनों की नियमित सफाई कराता रहे। इससे लोगों का इससे मोह भंग न हो। कस्बे में डस्टबिनों के रखे जाने से पाली के स्वच्छता अभियान में निखार आएगा । खाली पड़े प्लॉट जो कस्बे की सूरत को बिगाड़ रहे हैं , इनको मालिकों के विरुद्ध भी नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed