फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डीआईओएस ने जानी महरौनी के सरकारी विद्यालयों की हकीकत

डीआईओएस ने जानी महरौनी के सरकारी विद्यालयों की हकीकत

Wed, 04 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस ने जानी महरौनी के सरकारी विद्यालयों की हकीकत
डीआईओएस ने जानी महरौनी के विद्यालयों की हकीकत
विज्ञापन

शिक्षा सत्र का आज से शुरू हुआ संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद दो जुलाई से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। पहले ही दिन नवांगतुक जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने विकासखंड महरौनी व बिरधा के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को सर्वप्रथम जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने सुबह नौ बजकर 10 मिनिट पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी का निरीक्षण किया। इस दौरान केवल एक ही कक्षा संचालित मिली।

विद्यालय में तैनात वरिष्ट सहायक संतोष मिश्रा व परिचारक राजेंद्र प्रसाद गौतम व महेंद्र सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय भवन व परिसर में काफी गंदगी मिली और भवन व कक्षों में रंगाई-पुताई का अभाव भी पाया गया। इस पर डीआईओएस ने प्रभारी प्रधानाचार्या गीता सोनी को विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी का निरीक्षण किया। इस समय सभी कक्षाएं संचालित मिली। इस निजी विद्यालय की स्थिति सरकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी से काफी बेहतर मिली। विद्यालय में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व्यवस्थित मिली और विद्यालय में 488 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। इसी क्रम में उन्होंने महरौनी के ही शांति निकेतन इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस विद्यालय में केवल हर कक्षा में दो-तीन बच्चे ही थे। साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का अभाव पाया गया और विद्यालय में 562 के सापेक्ष मात्र 45 बच्चे की उपस्थित मिले। वायोमैट्रिक मशीन भी खराब मिली। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को विद्यालय को व्यवस्थित रखने और छात्रांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने विकासखंड बिरधा क्षेत्र के ग्राम सतंरवास राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल पंजीकृत 44 बच्चों के सापेक्ष 22 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाध्यापिका रीना गुप्ता को विद्यालय का छात्रांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed