{"_id":"5acbcf4d4f1c1bf1618b678a","slug":"31523306317-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश आश्रम के निर्माण में मिल रहा नागरिकों को पूरा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश आश्रम के निर्माण में मिल रहा नागरिकों को पूरा सहयोग
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौवंश आश्रम के निर्माण में मिल रहा नागरिकों को पूरा सहयोग
ललितपुर। जनपद में आवारा घूमने वाले गौवंशों के रहने का ठिकाना दिलाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कल्यानपुरा में करीब 59 हेक्टेयर भूमि पर गौवंश आश्रम बनाया जा रहा है। यह गौवंश आश्रम जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित होगा, लेकिन इसको बनाने के लिए शासन, जनप्रतिनिधियों और आमजन का आर्थिक व श्रमिक सहयोग लिया जा रहा है। लगभग चार हजार गौवंश को आश्रय दिलाने के लिए बनाए जा रहे इस गौवंश आश्रम के निर्माण में सहयोग देने के लिए जनपद के विभिन्न नागरिक 11 हजार रुपये की धनराशि देकर आजीवन सदस्यता ले रहे हैं। सोमवार को विकासखंड जखौरा क्षेत्र के जमौरा माफी प्रधान हरीश चंद्र राजपूत ने, जिला राठौर क्षत्रिय समाज के संरक्षक आशाराम राठौर ने, बाबा सदनशाह उर्स कमेटी के सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी और राकेश शुक्ला ने 11 हजार रुपये का चैक सौंपकर कल्याणपुरा में बनाए जा रहे गौवंश आश्रम में सहयोग की आजीवन सदस्यता ली है।