फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: 144 शिक्षकों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, कुल 175 शिक्षकों की है वश्यकता

शिक्षा: 144 शिक्षकों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, कुल 175 शिक्षकों की है वश्यकता

Fri, 16 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: 144 शिक्षकों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, कुल 175 शिक्षकों की है वश्यकता
मात्र 143 शिक्षकों ने ही दी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर।
अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में तैनाती के लिए आवेदन करने वाले परिषदीय शिक्षकों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देने के लिए कुल 180 शिक्षकों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से मात्र 143 ने ही परीक्षा दी है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है, उम्मीद है कि परीक्षा देने वाले सभी शिक्षकों को पास कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में सुबह 11 बजे से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में आवेदन करने वाले शिक्षकों की चयन लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा डायट प्राचार्य जेपी राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व जिला समन्वयक कमलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। जनपद के सभी छह ब्लॉकों में संचालित किए जाने वाले कुल 35 अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए 180 परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया था। इन 180 आवेदकों में से मात्र 143 शिक्षक ही परीक्षा में शामिल हुए हैं, बकाया 37 शिक्षकों ने परीक्षा छोड़ दी है। गौरतलब है कि जनपद में खुलने वाले समस्त 35 विद्यालयों के लिए 140 सहायक अध्यापक और 35 प्रधानाध्यापकों यानी कुल 175 शिक्षकों के स्टाफ की आवश्यकता है। कुल आवश्यक शिक्षकों के सापेक्ष 143 ने परीक्षा दी है, अभी भी 32 पदों के सापेक्ष आवेदकों की कमी है। ऐसे में यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है, बृहस्पतिवार को 50 अंकों की जो लिखित परीक्षा आयोजित हुई है उसमें शायद ही किसी को फैल किया जाएगा। यदि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी 143 शिक्षकों को पास कर दिया जाता है, जो आगे जाकर जब विद्यालय आवंटित करने की बारी आएगी तो इनमें से भी शिक्षकों की संख्या घट जाएगी। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों व आवागमन की सुविधा वाले स्थानों के विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति लेंगे। दूरदराज के विद्यालयों में जाने की वजह वह अपने मूल विद्यालय वापस जाना पसंद करेंगे। सभी विद्यालय पूूर्ण स्टाफ के साथ संचालित करा पाना विभाग के लिए आसान बात नहीं है।
विज्ञापन


मूल्यांकन भी हुआ शुरू
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसके तुरंत बाद से ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में ही परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया। परीक्षा का मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंग्रेजी विषय के शिक्षकों द्वारा कराया गया। वहीं, यह मूल्यांकन कार्य डायट प्राचार्य जेपी राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी की निगरानी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 10 बजे से होगी मौखिक परीक्षा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि शिक्षक चयन प्रक्रिया की मौखिक परीक्षा शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्थानीय जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी। लिखित व मौखिक दोनों ही परीक्षाएं 50-50 अंको की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed