{"_id":"59cabe404f1c1bca538b4993","slug":"31506459200-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवामाता मंदिर दर्शन के लिए निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवामाता मंदिर दर्शन के लिए निकाली साइकिल यात्रा
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवामाता मंदिर दर्शन के लिए निकाली साइकिल यात्रा
ललितपुर। हर वर्ष की भांति नवरात्रि के अवसर पर देवामाता साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा को श्रीसर्वेश्वर धाम मंदिर के महंत कृष्णगिरी महाराज ने धर्मपताका दिखाकर रवाना किया। इस दौरान माता के एक सैकड़ा से अधिक भक्त साइकिल यात्रा से देवामाता दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रा के संयोजक नरेंद्र कड़ंकी ने कहा कि शारदीय नवरात्र मां भगवती की आराधना का पर्व है। इस पर्व में जहां एक ओर शक्ति पीठों पर माता को जल अर्पित कर मनौतियां मांगते हैं तो वहीं प्रतिवर्ष साइकिल यात्रा से देवामाता मंदिर के दर्शन करने जाना भी भक्ती है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में बिगड़े माहौल को लेकर उन्होंने कहा कि माता से हम सभी साइकिल यात्री अमन-चैन की मनौतियां मांगने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष शर्मा, भवानी यादव, राजेश, गजेंद्र सिंह, राहुल कलरैया, वैभव जैन, संजय रसिया, शानू बाबा, दीपक जैन, देवेंद्र राय, संतोष साहू, केके पंथ, मानू शर्मा, पार्षद श्रीराम रजक, विवेक दरौनियां, लवली शर्मा, महेंद्र चंदेल, अरविंद ग्वाला आदि उपस्थित रहे।