फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   300 crore bussniss afected cause by bank strike

बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से हुआ तीन सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sun, 02 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
300 crore bussniss afected cause by bank strike
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला में दो दिनों से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और तीसरे दिन रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। दो दिनों की हड़ताल के दौरान जिला की बैंकों में लगभग तीन सौ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। आम आदमी को बैंक में पैसा जमा करने और निकासी नहीं हो पाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूूनाइटेेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिला में सभी बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार और शनिवार दो दिन की हड़ताल पर रहे। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा तुवन चौराहा पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। उनकी मांगों मेें मुख्य रूप से वेतन समझौते में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि करने, कार्यदिवस सप्ताह में पांच दिन करने, मूल वेतन में विशेष का विलय करने, पेंशन को अपडेट करने, साथी परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार करने, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि टैक्स मुक्त करने, बैंक की शाखाओं में काम के घंटे एवं भोजनावकाश के समय को सही तरीके से निर्धारित करने, अधिकारियों के काम घंटे निर्धारित करने, संविदा और बिजनेस फेसिलेटर को समान वेतन देने एवं अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

धरना के दौरान बैँकर्स ने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को सुचारु रुप से लागू करने के लिए बैंकर्स अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। लेकिन, सरकार बैंकर्स के काम को अनदेखा कर देती है। सरकार कोई बहाना बनाकर उनके समझौते को लागू नहीं होने देती। सरकार कह रही है कि घाटे में है, बैंकों का एनपीए बढ़ रहा है। बैंकों का एनपीए बैंकों की कार्यप्रणाली से नहीं बढ़ रहा। सरकार की नीतियों पर सरकार को चाहिए कि ऋणों की वसूली का नियत फार्मूला हो, जो ऋणी हो उसका दायित्व निर्धारित हो। इससे बैंकों का लाभ स्वत: ही बढ़ जाएगा। सरकार उनकी समस्याओं पर विचार करेगी ओर समझौता करेगी तो ठीक, अन्यथा बैंक कर्मी 11, 12 व 13 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। फिर भी सरकार नहीं मानी तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर सौरभ राणा राठौर, जेपी वर्मा, रामबाबू, एसएन मंडल, इकरार अहमद, धर्मेंद्र भारती, हीरालाल, देवेंद्र कुमार साध्य, एमएल साहू, सुनील गुप्ता, मयंक दीक्षित, रामबाबू, राजेश राठौर, मनोज साहू, अनुभव जैन, प्रतीक माहेश्चवरी, अंकित जैन, आशीष स्वामी, प्रशांत बसईयां, अखिलेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed