{"_id":"6433020036f5e494d105b166","slug":"30-quintals-of-wheat-grown-in-two-and-a-half-acres-upset-farmer-swings-on-the-noose-lalitpur-news-c-11-1-71982-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ढाई एकड़ में हुआ 30 क्विंटल गेहूं, परेशान होकर किसान फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ढाई एकड़ में हुआ 30 क्विंटल गेहूं, परेशान होकर किसान फंदे पर झूला
Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने जिले एक और किसान की जान ले ली। थाना गिरार के गांव कारीटोरन निवासी विक्रम लोधी(35) पुत्र गोकुल ने शनिवार को कम उपज देख और कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके ढाई एकड़ खेत में 30 क्विंटल फसल हुई थी। जबकि उस पर पांच लाख रुपये का कर्ज था।
कारीटोरन निवासी विक्रम लोधी के ढाई एकड़ खेत में हर साल करीब 60 क्विंटल गेहूं की उपज होती थी। उसने इस बार भी इसी आस में गेहूं बोया था, लेकिन इस बार केवल 30 क्विंटल गेहूं की उपज हो सकी। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। वहीं उस पर बैंक का करीब तीन लाख रुपये और साहूकारों का दो लाख रुपये का कर्ज था। करीब एक माह पहले बैंक से नोटिस भी आया था। जिससे वह परेशान हो गया। उसने अन्य जगहों से कर्ज चुकाने के लिए उधार भी मांगा, लेकिन उसे उधार भी नहीं मिला। कर्ज चुकाने के लिए कभी-कभी वह मजदूरी कर लेता था। उसने कर्ज चुकाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर वह काफी निराश हो गया।
शनिवार दोपहर में विक्रम खाना खाकर घर से खेत की ओर निकल गया। करीब साढ़े तीन बजे भैंस चराकर लौट रहे बच्चों ने नाले के पास खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से विक्रम का शव लटका देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर थाना गिरार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई गुलाब लोधी ने बताया कि मृतक की चार बेटियां हैं। जबकि वह चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
24 दिन में छह किसानों ने दी जानें
बारिश और ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने या उपज कम होने से 16 मार्च से 08 अप्रैल तक 24 दिन में छह किसान मौत हो गले लगा चुके हैं। किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो किसी की हृदयाघात होने के चलते मौत हो चुकी।
- 16 मार्च 2023: ग्राम नदनवारा निवासी किसान शिशुपाल ने फसल खराब होने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
- 26 मार्च 2023: जखौरा क्षेत्र के किसान गौरव राजपूत की फसल खराब होने के कारण हृदयाघात से मौत हो गई थी।
- 30 मार्च 2023: थाना पाली के ग्राम बंट निवासी देवीलाल ने फसल खराब होने के कारण परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
- तीन अप्रैल 2023: थाना सौजना क्षेत्र के गांव बूढ़ी निवासी मनीराम कुशवाहा ने भी ओलावृष्टि के बाद फसल खराब होने व साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
- सात अप्रैल 2023: तालबेहट के गांव खांदी निवासी किसान कृपाल ने फसल की पैदावार कम होने पर जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया था।
- आठ अप्रैल 2023: कारीटोरन निवासी विक्रम लोधी फसल की उपज कम होने और बैंक एवं साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसान कम उपज होने या कर्ज से परेशान दिखें तो परिजनों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है। ऐसी परेशानी परिवार के सदस्यों व दोस्तों को बताएं। यदि किसी परेशान व्यक्ति को पारिवारिक सदस्यों, समाज या प्रशासन के माध्यम से सही समय पर मदद मिल जाए आत्महत्या के मामले रोके जा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति आत्महत्या से पहले संकेत जरूर देता है। ऐसे में उसकी बात को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। - संजीव कुमार शर्मा, मनोविश्लेषक