फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   291 gram pradhan ne li sapath

दो दिनों में 291 ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
291 gram pradhan ne li sapath
ललितपुर। बुधवार को जिले के छह ब्लाकों में बुधवार को 126 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण की। न्याय पंचायत स्तर पर एकत्रित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को बीडीओ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस प्रकार 291 ग्राम प्रधानों ने दो दिन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिले की 415 ग्राम पंचायतों में 291 ग्राम पंचायतें ही पूर्ण गठित हैं। बुधवार को 126 ग्राम प्रधानों ने न्याय पंचायत स्तर पर इकट्ठे होकर कर मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से खंड विकास अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी डा. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि डाटा फीडिंग में गड़बड़ी की वजह से मड़ावरा ब्लाक के पूर्ण रूप से गठित दो गांव छूट गए थे। दोनों गांवों को शामिल कर लिए जाने से शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों की संख्या 289 से बढ़कर 291 हो गई है। बुुधवार तक सभी ग्राम पंचायतों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार को शासन स्तर से उन्हें पहली बैठक आयोजित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड वार प्रधानों केे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विवरण
विकासखंड शपथ लेने वालों की संख्या 26 मई को
बिरधा 28
बार 00
जखौरा 24
महरौनी 25
तालबेहट 47
मड़ावरा 02
कुल 126
प्रधान और सदस्यों ने ली शपथ
कुम्हैड़ी (महरौनी)। ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण का आयोजन 26 मई दिन बुधवार को ग्राम कुम्हैड़ी स्थित पंचायत भवन में ग्राम विकास अधिकारी खेमचंद वर्मा की उपस्थिति मे हुआ। ग्राम प्रधान व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी संभालने को तैयार गांव की सरकार
डोंगराखुर्द। विकासखंड मड़ावरा के गांव डोंगराखुर्द के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी मड़ावरा दीपेंद्र पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद ग्राम प्रधान एवं सदस्यों में खुशी दौड़ गई। इसी के साथ जिम्मेदारी संभालने को गांव की सरकार तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed