फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   273.30 mm of rain exceeded the standard

Lalitpur News: मानक से अधिक हुई 273.30 मिमी बारिश

Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
273.30 mm of rain exceeded the standard
ललितपुर। जनपद में 12 जुलाई शनिवार तक 483.70 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मानक से 273.30 मिमी अधिक है। औसत बारिश का अनुमान 12 जुलाई तक 210.40 मिलीमीटर माना जाता है। 20 जून से लगातार बारिश हो रही है। बांधों के साथ नदी-नाले उफान पर हैं। तालाब व पोखर लबालब हो गए हैं। जुलाई में कई वर्ष बाद इतनी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में 63.80 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश 104 मिलीमीटर मड़ावरा व सबसे कम पाली तहसील में 11 मिलीमीटर हुई है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन

तहसील वार बारिश
तहसील - बारिश मिमी में
महरौनी - 97
मड़ावरा - 104
ललितपुर - 37
तालबेहट - 70
पाली - 11
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से धराशायी हुई चहारदीवारी और मकान
मड़ावरा। लगातार बारिश से तहसील मुख्यालय और पड़ोसी ग्राम रनगांव की सीमा पर बहने वाले नाले में उफान आ गया। नाले का पानी निचले इलाकों के कई घरों में भर गया, इससे आवागमन ठप हो गया। वहीं, ललितपुर रोड पर नाले के किनारे स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी का बड़ा हिस्सा नाले की तेज धारा और उफान से गिर गया। रनगांव में विशाल वाल्मीकि का मकान धराशायी हो गया। बारिश से सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। खेतों में बोई गई सोयाबीन और उड़द की फसल जलमग्न हो जाने से गलने के कगार पर है।
--------------------------------
बानपुर के रास्ते हुए जलमग्न

बानपुर। जोरदार बारिश से कस्बा बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह चौराहा से लेकर पशु चिकित्सालय तक पूरी सड़क जलमग्न हो गई। पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी समिति में पानी भर गया, जिससे कार्य बाधित रहा। बैंक के आसपास कई दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदार भी परेशान नजर आए। बानपुर के मुख्य बाजार में भी जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मूसलाधार बारिश से कस्बा बानपुर में कई लोगों के कच्चे मकान गिर गए। लोगों को काफी नुकसान हुआ। नरेंद्र कुमार झा का कच्चा मकान गिरने से खानपान की वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गईं। बानपुर निवासी शहादत खान के कच्चे मकान के ऊपर की ठाट बरसात से गिर गई। वहीं शाकिर खान का खेत पर बना कच्चा मकान बारिश में गिर गया। बाणाघाट नदी, पुतलीघाट नदी अपने रौद्र रूप में है।
---------------------------------
बारिश के चलते गिरा गरीब का आशियाना
कड़ेसराकलां/तालबेहट। ग्राम कड़ेसराकलां के वंशकार मोहल्ला के अर्जुन वंशकार का कच्चा मकान गिर गया। उस समय घर में केवल अर्जुन ही थे, वह भी बाल-बाल बच गए। घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। अर्जुन वंशकार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed