फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 people positive with one doctor

चिकित्सक समेत 27 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
27 people positive with one doctor
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार दायरा बढ़ाता जा रहा है। सैंपल के बाद समय पर रिपोर्ट न मिलने से प्रतिदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 27 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इनमें एक टिकित्सक भी है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 890 पहुंच गई है। इनमें 11 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 522 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने मेंअसफल साबित हो रहा है। जहां सैंपल देने के बाद लोगों की समय पर जांच रिपोर्ट नही आ रही है। कई की जांच रिपोर्ट आने में दस दिन तक का समय लग जाता है। तब तक संबंधित व्यक्ति क्वारंटीन के नियमों को धता बताकर घूमकर संक्रमण बढ़ा देता है। इससे संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक चिकित्सक समेत 27 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें जिला अस्पताल में कार्यरत एक 43 वर्षीय चिकित्सक संक्रमित है। इसके अलावा सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। मोहल्ला आजादपुरा निवासी 45 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय
विज्ञापन

महिला, 27 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला नईबस्ती निवासी 32 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। नेहरुनगर निवासी 39 वर्षीय युवक,, 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 35 वर्षीय युवक, मोहल्ला घुसयाना निवासी 17 वर्षीय बालिका, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 26 वर्षीय युवक, मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी एक वर्षीय
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम, मोहल्ला मउठना निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। शहर निवासी 23 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, संक्रमित है। ब्लॉक जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द निवासी एक वर्षीय मासूम, 25 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाया गया है। कस्बा बांसी निवासी 28 वर्षीय युवक, ग्राम मैलवारा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति व मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी निवासी 17 वर्षीय बालिका संक्रमित निकली है।

1077 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ ही सैंपलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन, समय पर सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। यहां पर अब तक 14 जुलाई से 1077 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
शुक्रवार को जनपद में 27 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed