फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   266 new cases, three death

266 नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन की मौत

Tue, 20 Apr 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
266 new cases, three death
ललितपुर। कोरोना की सोमवार को हुई जांचों में कुल 266 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, तीन कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 1900 पर पहुंच गया है, हालांकि सोमवार को 64 मरीज ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। वहीं तालबेहट में भी 80 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सोमवार को कुल 1499 संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांचें की गईं, जिनमें कुल 266 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 109 एवं एंटीजन विधि से जांच में 157 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि झांसी से आरटीपीसीआर विधि से तीन और एंटीजन से चार नए संक्रमितों की सूचना मिली है। सोमवार को मिले 266 नए संक्रमितों में ललितपुर शहर में 104, तालबेहट में 80, जखौरा में 29 (रायपुर-8 व बांसी-5), महरौनी में 23, मड़ावरा में 16 एवं बिरधा में 12 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं, राहत वाली खबर यह रही कि सोमवार को कुल 64 लोगों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, सोमवार को मिली जांच रिपोर्ट में 60 वर्ष से अधिक आयु के 29 बुजुर्गों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें दो बुजुर्ग तो 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वहीं दस वर्ष से कम आयु के चार बच्चों में भी संक्रमण पाया गया। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान सोमवार को तीन मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें सरकारी सूची में एक नई मौत दर्शायी गई है, इसके अनुसार स्टेशन रोड निवासी शैलेंद्र (42) पुत्र महेंद्र की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, मुस्लिम एसोसिएशन व उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एवं नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजीज कुरैशी की भी सोमवार को कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई। वहीं, सदनशाह निवासी साबिर अली की भी ग्वालियर में कोरोना के उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

--------
सोमवार को 1499 जांचें आरटीपीसीआर व एंटीजन विधि से की गई थीं, जिसमें कुल 266 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। झांसी से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed