फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 underpasses will be built on National Highway-44 from Lalitpur to Sagar.

Lalitpur News: नेशनल हाईवे-44 पर ललितपुर से सागर तक बनेंगे 26 अंडरपास

Thu, 23 May 2024 03:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
26 underpasses will be built on National Highway-44 from Lalitpur to Sagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 स्थित तिराहों और चौराहों पर होने वाले हादसों में अब कमी आएगी। ललितपुर से सागर तक 26 अंडरपास निर्मित किए जाएंगे। दो अंडरपास ललितपुर की सीमा क्षेत्र में होंगे, शेष मध्य प्रदेश के जनपद सागर की सीमा में बनाए जाएंगे। अंडरपास के दोनों ओर करीब 300-300 मीटर लंबाई के सर्विस रोड बनाए जाएंगे।
नेशनल हाईवे-44 का करीब 80-90 किलोमीटर हिस्सा जिले से होकर गुजरता है। झांसी से ललितपुर के गोविंद सागर बांध तक एनएचएआई झांसी पर हाईवे की जिम्मेदारी है। जबकि, गोविंद सागर बांध से सागर तक की जिम्मेदारी और निगरानी का काम मध्य प्रदेश का एनएचएआई सागर करता है। हाईवे बनने के बाद जब इस पर वाहनों का संचालन शुरू हुआ तो आए दिन हादसे होने से लोगों की जान जाने लगी थी। इसे देखते हुए जनपद की सीमा के अंदर हाईवे पर कई स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया था और हादसे रोकने के उपाय भी किए गए थे। लेकिन इससे ज्यादा अंतर नहीं आया।
विज्ञापन

हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई सागर ने इन क्षेत्रों का सर्वे कराया। सागर से लेकर ललितपुर के गोविंद सागर बांध तक 26 ऐसे तिराहा या चौराहे मिले, जहां ज्यादा हादसे हो रहे थे, इनमें जिले की सीमा क्षेत्र में ग्राम घटवार तिराहा और गौना क्षेत्र भी था। इन क्षेत्रों में हादसे कम करने के लिए एनएचएआई सागर ने अंडरपास बनाने की कार्ययोजना तैयार की। इसे स्वीकृति मिलने के बाद अंडरपास बनाने के लिए प्रथम चरण का काम शुरू हुआ। जिले की सीमा अंतर्गत ग्राम गौना के समीप अंडरपास का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में दस ब्लैक स्पाॅट
तालबेहट क्षेत्र के झरर घाट से लेकर अमझराघाटी एमपी बॉर्डर तक जिले की सीमा में मसौरा बैरियर, कैलगुवां चौराहा हाईवे पर, ललितपुर झांसी बाईपास चंदेरा के पास, घटवार तिराहा हाईवे पर, रामनगर बाईपास, टेटा-जमालपुर दरगाह के पास, तेरई फाटक, बंगरिया स्टैंड हाईवे पर, अमझराघाटी, गौना हाईवे पर नाराहट तिराहा ब्लैक स्पॉट में शामिल हैं।
---------
कई लोग गंवा चुके हैं जान: जिले के घोषित ब्लैक स्पॉट पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोग जान गवां चुके हैं। इसका कारण, इन ब्लैक स्पॉट पर हाईवे निर्माण के दौरान अंडरपास नहीं बनाया जाना रहा। अब इन स्थानों पर अंडरपास बनवाकर दुर्घटना शून्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

------
झांसी से सागर नेशनल हाईवे-44 पर ललितपुर से सागर तक 26 अंडरपास बनेंगे। ललितपुर सीमा क्षेत्र में घटवार और गौना तिराहा पर अंडरपास बनाए जाएंगे। शेष 24 अंडरपास मध्य प्रदेश के सागर क्षेत्र में बनाए जाएंगे। गौना के पास अंडरपास का काम शुरू हो गया है। घटवार तिराहा पर जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।
इं. सुनील कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई सागर, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article