फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   26 blood donation camp

26 जनवरी को रक्तदान करने के लिए आगे आएं

Fri, 22 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
26 blood donation camp
blood bank.jpg - फोटो : blood bank.jpg
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर (मंगलवार) को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हम रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। रक्त की जरूरत को किसी पदार्थ से पूरा नहीं किया जा सकता है। केवल रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति संभव है। किसी के द्वारा एक बार में किया गया रक्तदान, चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। 18 से 60 वर्ष की की आयु वाला कोई भी पुरुष व महिला रक्तदान कर सकते हैं। ऐसे में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन‘ द्वारा गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया है। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जा रहा है। आपके रक्तदान करने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। जीवनदान सबसे बड़ा दान माना गया है तो आइए रक्तदान कर महादानी बनें। रक्तदाताओं को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed