फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 people again FIR in diffirent diffirent fighting case

अलग-अलग जगह हुई मारपीट में 25 लोगों पर मुकदमा

Mon, 23 Mar 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
25 people again FIR in diffirent diffirent fighting case
ललितपुर। जिले में विभिन्न थानों के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 25 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना बार के अंतर्गत ग्राम मथुराडांग निवासी राजकुमारी पत्नी दयाराम ने बताया कि गांव के दयाराम पुत्र जानकी समेत तीन लोगों ने खेत पर भैंस चराने को लेकर गाली - गलौज करते हुए मारपीट की थी। जिससे उसे चोटें आईं हैं। पुलिस ने दयाराम समेत तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बार के अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी राजाराम पुत्र बृजनंदन ने बार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के हरी पुत्र जयराम समेत तीन लोगों ने खेत पर भैंसें चराने को लेकर गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरौदा बिजलौन निवासी गोविंद सिंह पुत्र कंगारू लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के प्रान सिंह पुत्र भगवत लोधी समेत तीन लोगों ने उसके खेत में पानी को लेकर गाली - गलौज कर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम बलना निवासी कन्हैया पुत्र रजऊवा यादव ने तहरीर देकर बताया कि गांव के जगदीश पुत्र कन्हैया के साथ चार लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली - गलौज कर दी। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना निवासी जीतेंद्र सिंह पुत्र कुंजन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम गौना में गांव के भूपेंद्र सिंह पुत्र नौने सिंह बुंदेला आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी हरी पुत्र जयराम ने तहरीर देकर बताया कि बीते 21 मार्च को ग्राम मिर्चवारा में गांव के बृज नंदन पुत्र जालिम समेत चार लोगों ने भैंस चराने को लेकर मारपीट करते हुए गाली-गलौज कर दी। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आगर निवासी प्रकाश पाल पुत्र परशुराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम चितरा निवासी अर्जुन सिंह पुत्र मान सिंह लोधी की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने वह उसे मारने को आमादा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला नेहरूनगर निवासी फूलवती पत्नी रामप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला की ही वती पत्नी भगवानदास समेत चार लोगों ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed