फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   22754 feewer patients found in eight month

आठ माह में मिले 22754 बुखार के मरीज, मलेरिया की जांच में चार मिले पॉजिटिव

Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
22754 feewer patients found in eight month
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। मच्छर जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। मलेरिया विभाग द्वारा आठ माह में 22754 बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की गई। जांच में चार मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें दवा मुहैया करवाकर स्वस्थ किया गया है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मच्छर जनित व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाए जाते हैं। शासन के निर्देशन पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है, इसमें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ साफ-सफाई भी कराई जाती है। बारिश के मौसम में घरों के आसपास के जलभराव को पानी की निकासी कराई जाती है।
विज्ञापन

मलेरिया सीजन की शुरुआत होते ही स्वास्थ्य महकमा गंभीर हो गया है। सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले बुखार के मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर जांच शुरू कर दी गई हैं। यहां पर आठ माह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनवरी माह से अगस्त तक बुखार के 22754 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। इनमें अब तक मात्र चार मरीज पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों में चारों मरीज सामान्य मलेरिया (प्लाज्मोडियम वाइवैक्स ) के पाए गए हैं। इन्हें दवा देकर स्वस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो प्रकार का होता है मलेरिया
मलेरिया बुखार दो प्रकार का होता है। इनमें एक मलेरिया प्लाज्मोडिय वाइवैक्स है, जो सामान्य में आता है। इसमें मरीज समय पर दवा लेने पर शीघ्र ही स्वस्थ हो जाता है। दूसरा प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम है। इसमें वाइवैक्स में समय पर इलाज न लेने पर यह गंभीर बीमारी में तब्दील हो जाता है। इसमें समय पर उपचार न लेने पर प्लेट गिर जाती है। मरीज को जान का खतरा भी रहता है।

---
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जांच पर एक नजर
ब्लॉक - सैंपल की संख्या - मरीज
सीएचसी तालबेहट - 5996 - 00
मड़ावरा - 2265 - 02
महरौनी - 2126 - 00
बार - 3881 - 02
जखौरा - 1581 - 00
बिरधा - 4443 - 00
---
इस तरह करें बचाव
- घर के आसपास साफ सफाई रखें
- आवासों के पास में जलभराव न होने दें
- मच्छरों से बचाव करें।
- फुल आस्तीन के कपड़ें पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
----
सभी सीएचसी पीएचसी पर आने वाले मरीजों में लक्षण पाए जाने पर मलेरिया की जांच की जा रही है। अब तक चार मलेरिया के रोगी पाए गए हैं, जिन्हें दवा देकर स्वस्थ किया गया है।
- के एस सिंह यादव
जिला मलेरिया अधिकारी
गंभीर बुखार के चलते कई मरीजों की स्थिति खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed