{"_id":"5ef3a4238ebc3e4301258669","slug":"22-school-not-store-his-data-lalitpur-news-jhs169887354","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाटा फीडिंग कराने में कन्नी काट रहे 22 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाटा फीडिंग कराने में कन्नी काट रहे 22 विद्यालय
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : ????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के 22 मान्यता प्राप्त विद्यालय यू-डायस प्लस पर डाटा फीडिंग कराने से कतरा रहे हैं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रबंधक को पत्र लिखकर 25 जून तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग कक्षा एक से बारह तक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी यू- डायस प्लस पर प्रत्येक शैक्षिक सत्र में जुटाता है। इसमें कक्षा कक्ष, शौचालय, हैंडपंप, रसोईघर, शिक्षकों की संख्या आदि का विवरण भरा जाता है। शासन ने 29 जून तक इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई विद्यालयों ने डाटा फीडिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। उधर, बीएसए रामप्रवेश ने दो दिन के अंदर डाटा फीडिंग का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर भरत कुमार वर्मा ने शहर के 22 विद्यालयों को चिह्नित करते हुए उनके प्रधानाध्यापक और प्रबंधक को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि डाटा फीडिंग के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। हर हालत में 25 जून तक यू-डायस प्लस की डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण कराएं। अन्यथा, यह मान लिया जाएगा कि विद्यालय में बच्चे नामांकित नहीं है और न ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यही नहीं, विद्यालय का यू डायस कोड निरस्त करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से कर दी जाएगी।